ननद सारा तेंदुलकर के साथ बैचलर पार्टी पर गईं भाभी सानिया, घर परिवार को भूल की ऐसी मस्ती, छा गईं तस्वीरें...
आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी होने जा रही है। बताया जा रहा है कि अर्जुन और सानिया चंदोक दोनों 5 मार्च को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी की तारीख बेहद नजदीक है इसीलिए घर परिवार वाले शादी के कार्ड्स बांटने में लगे हुए हैं। शादी की तैयारियां जोरों शोरों पर हैं। हर कोई बस इसी दिन का इंतजार कर रहा है कि कब अर्जुन और सानिया शादी के बंधन में बंधेंगे।

बैचलरेट पार्टी की तस्वीरों ने हिलाया इंटरनेट
लेकिन आपको बता दें कि शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर छातीं उससे पहले ही भाभी सानिया की ननद सारा के साथ बैचलरेट पार्टी की तस्वीरें इंटरनेट पर कहर ढा रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सानिया अपनी गर्ल्स गैंग और अपनी ननद के साथ बैचलरेट पार्टी करने के लिए केन्या गई हुई हैं। सानिया की गर्ल्स गैंग ने पार्टी बेहद ही सिंपल तरीके से की, लेकिन पार्टी की तस्वीरें छा गई हैं।
केन्या में बैचलरेट पार्टी करने गईं सानिया
बता दें कि दोनों ननद भाभी केन्या के मसाई मारा नेशनल पार्क बैचलरेट पार्टी कर रही हैं। कभी सानिया अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं तो कभी अपने चेहरे का ग्लो दिखाती दिख रही हैं। सारा ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें देखा जा सकता है कि मसाई मारा में सारा अपनी भाभी के साथ जंगल सफारी का मजा लेती नजर आ रही हैं। इस दौरान सभी लोअर टीशर्ट पहन काफी कंर्फेटेबल जोन में जंगल सफारी का मजा लेती दिख रही हैं। वहीं इवनिंग पार्टी में सानिया और सारा पजामा पार्टी करती नजर आ रही हैं। इस मौके पर सानिया ने अपने सिर पर ब्राइड टू बी का हेयरबैंड भी लगाया है। जो उन्हें बाकियों से अलग बना रहा है।
सानिया की लुक को देख लोगों ने की तारीफ
सानिया और सारा की तस्वीरों पर लोगों के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह क्या बात है जब बैचलरेट पार्टी विदेश में है तो शादी और संगीत के क्या कहने होंगे। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- तेंदुलकर्स के घर की पहली शादी है देखने लायक होगी। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- बहू बहुत ही सिंपल है यह बहुत अच्छी बात है।


Click it and Unblock the Notifications











