बिग बॉस 18 की इस कंटेस्टेंट के साथ थे सचिन तेंदुलकर के अफेयर के चर्चे, क्रिकेटर ने खुद दिया था बड़ा बयान

Sachin Tendulkar Shilpa Shirodkar Affair: क्रिकेट और बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक पुराना नाता है। काफी सारे मशहूर क्रिकेटर्स की प्रेम कहानी बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ में सुनने को मिल जाती है। यहां तक की सिर्फ भारतीय क्रिकेटर ही नहीं बल्कि विदेशी क्रिकेटर भी भारतीय एक्ट्रेस के प्यार में पड़ चुके हैं। इनमें कुछ नहीं तो अपनी प्रेम कहानी को शादी तक का मुकाम दिया तो वहीं कुछ की प्रेम कहानी अधूरी रह गई।
लेकिन अगर हम भारतीय क्रिकेट जगत की बात करें तो यहां पर सचिन तेंदुलकर को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर के साथ में उनके अफेयर की खूब चर्चा हुई थी। दरअसल सचिन तेंदुलकर की शादी उनसे 5 साल बड़ी अंजलि से हुई।
लेकिन सचिन तेंदुलकर का नाम शादी से पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर के साथ में जोड़ा गया था। 90 के दशक में सचिन तेंदुलकर को देश का मोस्ट एलिजिबल बैचलर माना जाता था और अक्सर वह चर्चा में रहते थे। वह अपने शांत और सौम्य व्यवहार के चलते जाने जाते थे और विवादों से दूर रहने वाले सचिन का नाम शिल्पा शिरोडकर के साथ में जोड़ा गया।
सचिन तेंदुलकर और शिल्पा शिरोडकर के अफेयर को लेकर तो यह भी कहा गया था कि दोनों महाराष्ट्र परिवार से होने के चलते-चलते ही शादी भी करने वाले हैं। हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ और यह सिर्फ अफवा साबित हुई। एक इंटरव्यू के दौरान सचिन ने खुद इन अफेयर की खबरों को सिर्फ अफवाह बताया था।
सचिन तेंदुलकर का तो यह भी कहना था कि वह कभी भी शिल्पा शिरोडकर से मिले भी नहीं है। साथ ही शिल्पा शिरोडकर ने भी इस अफेयर को कभी स्वीकार नहीं किया। इस समय शिल्पा शिरोडकर को बिग बॉस 18 में देखा जा रहा है। सचिन की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने 25 मई 1995 को अंजलि से शादी कर ली थी।


Click it and Unblock the Notifications











