सचिन श्राफ के साथ ठगी
जी टीवी में चल रहे शो हर घर कुछ कहता में ज्ञान की भूमिका करने वाले सचिन श्राफ तीन ठगों की ठगी का शिकार बनकर अपनी कार का म्यूजिक सिस्टम गंवा बैठे. यह घटना तब हुई जब वे शूटिंग के बाद अपनी कार से अपने घर के लिए जा रहे थे.
सचिन ने बताया कि वह जब एक सिग्नल के पास पहुंचे तो सिग्नल के हरे होने का इंतजार करने लगे, इसी बीच तीन आदमी उसकी कार के पास आये और बोले कि उसकी कार से चिंगारी निकल रही है. इस पर पहले तो उन्होंने ध्यान नहीं दिया, लेकिन फिर उन्होंने कार का ए सी बंद कर दिया, इस पर उन तीनों मे से एक आदमी बोला कि वह कार मैकेनिक है और वह उनकी सहायता कर सकता है. इसके बाद वे कार से उतर आये और कार का इंजन देखने लगे. तभी उनमें से एक ठग बोला कि वह उनकी कार को स्टार्ट करके देखता है. इसके बाद जब वे चले गये और वह अपनी कार के अंदर बैठे तो देखा कि उसका म्यूजिक सिस्टम वे ठग चुराकर ले जा चुके हैं


Click it and Unblock the Notifications