फिल्मी का फिल्मी चक्कर
फिल्मी चैनल के सेट पर फिल्मी ड्रामा आम बात है मगर कई बार यह ड्रामा, दर्शक से पहले निर्देशक के लिए नई बात हो जाती है. अभी पिछले दिनों फिल्मी पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम 'जिगर मा बडी आग है" के सेट पर भी कुछ ऐसा ही हुआ. हुआ यूं कि इस शो में एक सीन था जिसके अंतर्गत सपने में पुष बनी श्वेता गुलाटी, राज (सचिन शर्मा) को राखी बांधती है और पीछे से यह गीत चलता रहता है 'बहना ने भाई की कलाई पे प्यार बांधा है".
मज़े की बात यह है कि जब यह सीन सचिन शर्मा को समझाया गया तो उन्होंने इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई मगर जैसे ही यह सीन फिल्माने का क्रम शुरू हुआ सचिन ने अपने पैर पीछे लेते हुए इस सीन को करने से इंकार कर दिया. उनका कहना था कि जिस लडकी से वह प्यार करते हैं वह नहीं चाहेंगे कि उससे राखी बंधवाएं.
सचिन की बात सुनकर निर्देशक समेत सभी सह कलाकार सकते में आ गए. सभी ने सचिन को काफी मनाने की कोशिश की मगर सचिन नहीं मानें. बहुत बातचीत के बावजूद जब सचिन राज़ी नहीं हुए तो आखिरकार निर्देशक को चैनल हैड से बात करके वह सीन हटवाना पडा. अंत में वह सीन कुछ इस तरह से शूट किया गया कि पुष (श्वेता गुलाटी), राज (सचिन शर्मा) को बांधने के लिए राखी लेकर आती तो है मगर राज चालाकी से अपने हाथों की बजाय अर्जुन (किकु शारदा) का हाथ आगे बढा देता है. और फिर राखी को लेकर दोनों लडकों में काफी खिंचातानी होती है जिससे पुष राखी किसी को न बांध सके. तो देखा आपने कभी कभी फिल्मी में भी कुछ बातें कुछ ज़्यादा ही फिल्मी हो जाती है.


Click it and Unblock the Notifications