SURPRISE: शाहरूख के 'फैन' से होगी सचिन की बेटी की एंट्री..
शाहरूख खान की 'फैन' आजकल काफी सूर्खियां बना रही हैं। कभी शाहरूख के डबल रोल को लेकर तो कभी फिल्म की हीरोइन लुश्चा रॉबिनसन को लेकर। लेकिन आपको बता दें, इस फिल्म के साथ एक और नया चेहरा बॉलीवुड में एंट्री लेगा। जी हां, शाहरूख की 'फैन' से एक्टर सचिन पिलगांवकर की बेटी श्रिया डेब्यू करने जा रही हैं।

सचिन और सुप्रिया पिलगांवकर की बेटी श्रिया को अपनी पहली ही फिल्म में किंग खान के साथ काम करने का मौका मिला है। जिसे लेकर वह काफी उत्साहित हैं। आपको बता दें, मनीष शर्मा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म शाहरुख के ऑपोजिट मॉडल वलुश्चा रॉबिनसन हैं। जबकि श्रिया छोटा लेकिन अहम किरदार निभा रही हैं।
हालांकि इस बात पर अभी तक चुप्पी बनाई रखी गई थी। लेकिन फिल्म से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, शाहरुख फिलहाल नई दिल्ली में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं और श्रिया भी वहीं हैं। इस बात को लेकर फिल्म से जुड़े सभी लोगों को अपना मुह बंद करके रखने की सख्त हिदायत दी गई है।
पढ़ें- फैन' की शूटिंग के दौरान शाहरूख को क्यों आई स्कूल की याद!
गौरतलब है कि, श्रिया ने 2013 में सचिन की मराठी प्रोडक्शन फिल्म 'एकुलती एक' से एक्टिंग की शुरुआत की थी। वहीं, वह 2012 में 'पेंटिड सिग्नल' और 2013 में 'ड्रेसवाला' जैसी शॉर्ट फिल्में बना चुकी हैं, जिन्हें कई फिल्म महोत्सव में स्क्रीन किया गया है। बहरहाल, हम उम्मीद करते हैं कि फैन के साथ श्रिया को बॉलीवुड में एक अलग पहचान मिले।


Click it and Unblock the Notifications
