Seema Sachin Video: सीमा की हसीन अदाओं पर मर मिटे सचिन, बोले- रात को दूंगा तुझे...

Seema Haider Viral Video: देश का सबसे चर्चित कपल सीमा हैदर और सचिन के वीडियो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल रहते हैं। जहां सीमा इन दिनों अपनी पांचवी प्रेग्नेंसी को लेकर छाई हुई हैं तो वहीं अब वो पूरी तरह से सनातन धर्म को अपना चुकी हैं। इतना ही नहीं सीमा हैदर और सचिन अपने लाइव वीडियो में पाकिस्तान और वहां के लोगों के बारे में काफी भला बुरा बोलते दिखाई देते हैं।
सीमा और सचिन के डांस से लेकर मीडिया इंटरव्यू तक के छोटे छोटे क्लिप्स सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल रहते हैं। वहीं अब एक और पुराना वीडियो क्लिक हम आपके लिए लेकर आए हैं। सचिन और सीमा का ये वीडियो करवाचौथ का है। वीडियो में एक पत्रकार सचिन से सवाल करता है कि वो सीमा को क्या तोहफा देंगे।
इसपर सीमा की खूबसूरती को निहारते हुए सचिन काफी नॉटी सा जवाब देते हैं। सचिन कहते हैं तोहफा तो मैं रात को दूंगा। सचिन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हैं और नेटिजंस कमेंट सेक्शन में सचिन के इस जवाब को लेकर उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं और दिलचस्प रिएक्शन दे रहे हैं।
आपको बता दें कि पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा की प्रेम कहानी इन दिनों सुर्खियों में है। दोनों की PUBG खेलते हुए मुलाकात हुई, यह मुलाकात कुछ ही दिन में इश्क में बदल गई। कोरोना काल में वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ी। इश्क ऐसा परवान चढ़ा कि सीमा हैदर पहले दुबई फिर नेपाल होते हुए इसी साल 13 मई को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव आ पहुंची। वह अपने चार बच्चे भी साथ लाई।


Click it and Unblock the Notifications