सीमा हैदर से मिलने पाकिस्तान गए थे सचिन मीणा ? महिला ने किया खुलासा बोलीं- दोनों ही खुफिया एजेंट हैं...

Sachin Meena-Seema Haider: सीमा हैदर को कौन नहीं जानता। सीमा हैदर जब से पाकिस्तान से भारत आई हैं तब से ही वह आए दिनों हेडलाइन में बनी हुई हैं। सीमा हैदर इतनी पॉपुलर हो गई हैं कि आए दिनों उनके इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। सीमा कहती हैं कि वह सचिन मीणा के प्यार में इतनी दीवानी हो गई थीं कि वह अपने पति और देश को छोड़कर अपने चारों बच्चों को लेकर भारत आ गईं। यहां आकर उन्होंने दो बार सचिन से शादी की और अब सचिन से सीमा हैदर को एक बेटी भी हुई है।
क्या सीमा हैदर जाएंगी पाकिस्तान
लेकिन जब से जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ है। तब से सरकार ने सभी पाकिस्तानियों को अपने देश रवाना होने का आदेश दिया था, लेकिन सीमा हैदर ने जिद पकड़ ली की चाहें कुछ भी हो जाए वह पाकिस्तान नहीं जाएंगी। ऐसे में लोग सीमा हैदर को एजेंट सीमा और पाकिस्तान का जासूस तक कह रहे हैं। सीमा हैदर का भी रिएक्शन आया वह भी खुद को पक्का हिंदुस्तानी बोल रही हैं। वह कहती हैं कि वह कभी भी हिंदुस्तान के खिलाफ नहीं बोलेंगी। सीमा हैदर सरकार से गुहार लगा रही हैं कि उन्हें भारत में ही रहने दिया जाए, लेकिन फिलहाल तो सरकार की तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया है।
वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर टैप करें- सीमा हैदर से मिलने पाकिस्तान गए थे सचिन मीणा ?
खुफिया एजेंट हैं सचिन और सीमा
वहीं बिगड़ते पाकिस्तान और भारत के रिश्तों के बीच एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ महिलाएं इंटरव्यू दे रही हैं जिसमें वह कहती हैं कि 'एक बुर्जुग व्यक्ति है 60-65 साल के उन्होंने बोला है- एक छोटा लड़का वह नाम नहीं बोल पा रहे थे। उन्होंने कहा कि छोटा और काला लड़का है सीमा अब भारत में जिसके साथ रील्स बनाती है। उसको हमने यहां दो बार देखा हैं सीमा के घर से निकलते और सीमा के घर आते जाते। महिला आगे कहती है- मैं तो कहती हूं कि दोनों ही खुफिया एजेंट हैं। सचिन को इसने खरीद लिया है। उसे पैसे मिल रहे हैं तो वह यह काम कर रहा है।'


Click it and Unblock the Notifications