Seema Haider को डंडा मारने वाला था सचिन? बाबा ने छीना और लगा दी क्लास, Video Viral

Seema Haider Viral Video- सीमा हैदर और सचिन मीणा अब सोशल मीडिया पर वीडियोज पोस्ट करके पैसा कमा रहे हैं। कई बार कुछ ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं कि लोगों को यकीन नहीं होता है।
ये दोनों अब ब्लॉग भी बनाते हैं और कहा जा रहा है कि सीमा हैदर अच्छी खासी कमाई भी कर रही हैं। इस वक्त जो वीडियो सामने आ रहा है उसमें सीमा हैदर और सचिन मीणा के अलावा उनके बाबा भी नजर आ रहे है।
दरअसल सचिन मीणा ने इस वीडियो में सीमा हैदर पर हाथ उठाना चाहा था और इसपर बाबा भड़क गए थे। आप देखेंगे कि सचिन मीणा ने डंडा लिया हुआ है और सीमा हैदर पर बार बार वार करते हुए नजर आ रहे हैं।
हालांकि उन्होने एक बार भी सीमा को मारा नहीं। सचिन मीणा हाथ में गिलास में नारियल पानी लेकर आए हुए है। सीमा पानी पीने से इंकार कर रही है। इसी को लेकर सचिन कह रहे हैं कि, नहीं पियोगी तो मुंह में डंडी कर दूंगा। वो जैसे ही मारने का नाटक करते हैं बाबा डंडा छीन लेते हैं और जोर की फटकार लगाते हैं।
अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग तरह तरह के कमेंट्स भी सोशल मीडिया पर कर रहे हैं। हमेशा देखा जाता है कि सीमा हैदर और सचिन मीणा कई तरह के रील्स भी बनाते हैं। कई बार उनको लाइव वीडियो में रोमांटिक होते हुए भी देखा गया है।
सीमा हैदर और सचिन एक दूसरे के साथ काफी खुश है। अक्सर लाइव वीडियो के दौरान दोनों इस बात का जिक्र करते हैं। हालांकि पाकिस्तानियों के द्वारा ट्रोलिंग भी काफी जमकर होती है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications