सचिन-सीमा के रिश्ते में आई दरार ? सचिन मीणा ने मारा पत्नी के मुंह पर तमाचा, VIDEO देख गुस्साए लोग

Sachin meena slapped pregnant Seema Haider: पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर आए दिनों किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर सीमा जमकर वीडियो शेयर करती हैं। कभी उनके रोमांटिक वीडियो वायरल होते हैं तो कभी सचिन सीमा के लड़ाई झगड़े के वीडियो चर्चाओं में आ जाते हैं।
वायरल हो रहा सचिन-सीमा का वीडियो
बता दें कि हाल ही में सीमा हैदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सचिन मीणा को सीमा की किसी बात पर गुस्सा आ जाता है जिस वजह से वह सीमा को जोर का थप्पड़ जड़ देते हैं।
सचिन मीणा ने मारा सीमा हैदर को थप्पड़
जी हां, वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा हैदर और सचिन मीणा छत पर खड़े होते हैं, लेकिन इतने में ही सचिन सीमा के मुंह पर तमाचा जड़ देते हैं। यह देख सीमा चिल्लाने लगती हैं। इसके बाद सचिन कहते हैं हल्के से लग ही गई मुझे आता नहीं है...वहीं एडिट वीडियो में आगे देखा जाता है कि सीमा हैदर नागिन डांस करती हैं और कहती हैं कि मुझे नागिन बनने पर मजबूर मत करो हां...सीमा का यह रूप देख सचिन मीणा भी नागिन डांस करना शुरू कर देते हैं।
वीडियो देख यूजर्स के यूं आए रिएक्शन
दोनों के वीडियो को देख यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जी हां, इस वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा- लो जैसे को तैसा। वहीं दूसरे ने लिखा-भाई वो प्रेग्नेंट है। वहीं तीसरे यूजर ने हंसी का इमोजी बना कर शेयर किया है। क्योंकि दोनों की नोकझोक लोगों को काफी पसंद आती है।
सात महीने की प्रेग्नेंट हैं सीमा
जी हां, आपको बता दें कि सीमा हैदर ने कुछ समय पहले ही यह गुड न्यूज अपने चाहने वालों को दी है। सीमा कहती हैं कि भले ही उनके चार बच्चे हैं, लेकिन वह अपने और सचिन के प्यार की निशानी को जन्म देना चाहती हैं। बता दें कि इस खबर को सुन सचिन मीणा के घर में खुशी का लहर आ गई है। वहीं सीमा और सचिन भी इस खबर से कभी खुश हैं।


Click it and Unblock the Notifications