'ये रोती थी वहां...', Sachin Meena ने Seema Haider से किया था ये वादा, बोले- जीते जी निभाउंगा...

Sachin Meena On Seema Haider: सीमा हैदर और सचिन मीणा की प्रेम कहानी तो हर किसी ने देखी है। ये भारत और पाकिस्तान का प्यार काफी सुर्खियों में भी रहा। जानकारी के लिए आपको बता दें कि पाकिस्तान की महिला सीमा सचिन मीणा के प्यार में दीवानी हो गई और अपने चार बच्चों को लेकर भारत आ गई थी। यहां आकर सीमा ने हिंदू धर्म अपनाया और सचिन से शादी कर ली।
अब इसी बीच सचिन मीणा का एक वीडियो तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में सचिन मीणा बात करते हुए नजर आते हैं कि सीमा हैदर पाकिस्तान में रोती थी और उनका काफी परेशान किया जाता था। अब लगातार सचिन मीणा का यह वीडियो वायरल होता हुआ नजर आ रहा है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में सचिन मीणा कहते हुए नजर आ रहे हैं कि "यह पाकिस्तान में खूब रोती थी। मैंने इसका दर्द समझा। मैंने इसको कहा कि तू परेशान मत हो, तुम यहां पर आ जाओ। मैं तुमसे एक वादा करता हूं कि मैं जीते जी, जब तक मैं जिंदा हूं तुम्हारी आंख में आंसू भी नहीं आने दूंगा। इसीलिए जब तक मैं जिंदा हूं तब तक इस वादे को निभाऊंगा।"
अब लगातार सचिन मीणा का यह वीडियो वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में काफी सारे लोग तो इनकी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि कुछ भी हो सचिन भाई का प्यार सच्चा है। एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि बड़ा दर्द समझने वाला है तू।


Click it and Unblock the Notifications