VIDEO: गुलाम हैदर की ललकार के बीच जागी सचिन की मर्दांगी, बोले- पूरा पाकिस्तान हिला दूंगा... सीमा और बच्चों को.

Sachin Meena viral video

Sachin Meena Video: सीमा-सचिन और गुलाब हैदर के बीच की जंग थमने का नाम ही नहीं ले रही है। जहां मामला अदालत तक पहुंच गया है तो वहीं अब सचिन का गुस्सा भी सातवें आसमान पर है। गुलाम हैदर की धमकियों के बाद सचिन एक्शन में आ गए हैं और उन्होंने मीडिया में गुलाब हैदर के लिए संदेश जारी कर दिया है जिसमें सचिन ने पूरा पाकिस्तान हिला देने की धमकी दे डाली है।

पाकिस्तान में बैठे सीमा के शौहर गुलाम हैदर अभी भी उनके ऊपर भड़के हुए हैं। वहीं दूसरी ओर भारत में गुलाम ने अपने वकील मोमिन मलिक के माध्यम से अदालत का रुख किया है। सीमा और सचिन के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए हैं। मलिक ने CrPC की धारा 156 (3) के तहत आवेदन दायर किया, जिसके तहत मजिस्ट्रेट जांच की अनुमति मिलती है।

वहीं अब सचिन से इसपर एबीपी न्यूज़ इंटरव्यू के दौरान रिएक्शन मांगा तो खौलते खून के साथ सचिन ने कहा, "किसके बच्चे?? उस हैदर के बच्चे... चार साल पहले कहां गया था हैदर बच्चों को छोड़कर, तब इसको इज्जत याद नहीं आई थी? जब ये सीमा और बच्चों तो छोड़ गया था तब इसके बच्चे नहीं थे। छोड़कर और तलाक देकर चार साल झांक कर भी नहीं देखा.. तीन साल से तो मैं बात कर रहा था... 2020 से तो मैं बात कर रहा था तब से कुछ नहीं था। अब यहां आ गई है तो बच्चे बच्चे बच्चे... सीमा सीमा सीमा..."

सचिन ने इसके आगे कहा, "गाली जवाब से हल नहीं निकलता। प्यार से बोलो और मैं ये कह रहा हूं ज्यादा ना बोलो.. बोलने को मुंह मेरा भी है ऐसी कोई बात नहीं है पर मैं अभी शात हूं अगर मैंने बोलना चालू कर दिया ना पूरा पाकिस्तान हिला दूंगा मैं।" सचिन के इस रवैये से साफ जाहिर है कि वो गुलाब हैदर को ईंट का जवाब पत्थर से देने के लिए पूरी तरह से कमर बांध चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X