सीमा हैदर की देखभाल में लगे सचिन मीणा, डिलीवरी से पहले वायरल हुआ ये वीडियो, करते दिखे सेवा, VIRAL

Sachin Meena is taking care of Seema Haider in pregnancy: सीमा हैदर इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। जी हां, सीमा पांचवीं बार मां बनने जा रही है। सीमा की प्रेग्नेंसी की खबर सुन पूरे घर में खुशी की लहर आ गई है। हर कोई बस नन्हे मेहमान के आने का इंतजार कर रहा है।
पांचवीं बार मां बनने जा रही हैं सीमा
सीमा अपनी प्रेग्नेंसी के कई वीडियोज़ शेयर कर चुकी हैं सीमा कभी अपने बच्चे के बारे में बताती नजर आती हैं तो कभी वह पांचवीं बार क्यों प्रेग्नेंट हुईं इस बारे में बताती हैं। सीमा की प्रेग्नेंसी के दौरान सचिन मीणा के कई वीडियोज़ सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं जहां वह अपनी पत्नी का खास ख्याल रखते दिख रहे हैं। जी हां, हाल ही में सचिन का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें दिखा जा सकता है कि सचिन सीमा को नींद से उठाते हैं।
प्रेग्नेंट पत्नी का रख रहे हैं खास ख्याल
सचिन सीमा के लिए चाय लेकर आते हैं वह सीमा को नींद से उठाते हैं। वहीं सामने सचिन को देख सीमा खुश हो जाती हैं। सीमा कहती हैं कि उन्हें इतनी जल्दी क्यों उठाया। इसपर सचिन करते हैं कि अगर तू नहीं उठती तो चुन्नू मुन्नू कैसे उठता। बता दें कि इस समय सीमा हैदर का सातवां महीना चल रहा है और वह बहुत ही एक्साइटेड हैं।
पबजी गेम के जरिए मिले थे सचिन सीमा
सचिन मीणा और सीमा हैदर दोनों पबजी गेम के जरिए मिले थे। सीमा के मुताबिक वह सचिन से बेहद प्यार करती थीं, इसीलिए वह अपने चारों बच्चों को लेकर भारत आ गईं। दोनों पहली बार नेपाल में मिले थे। दोनों ने नेपाल के मंदिर में शादी की। दोनों कुछ समय के लिए नोएडा भी रहे थे दोनों ने अपनी शादी की पहली सालगिरह भी नोएडा में मनाई थी।


Click it and Unblock the Notifications