सचिन मीणा की हुई पत्रकार से लड़ाई, मुंह पर बंद किया दरवाजा, इस बात पर हुआ झगड़ा, देखें Video
सचिन मीणा का हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ना तो सचिन मीणा सीमा संग रोमांस करते दिख रहे हैं और ना ही बच्चों के साथ बात करते दिख रहे हैं बल्कि इस वीडियो में तो वह पत्रकार को इंटरव्यू देते नजर आ रहे हैं। सचिन मीणा से पत्रकार कई सवाल करते हैं, लेकिन जैसे ही रिपोर्ट्स देश को लेकर कुछ पूछते हैं सचिन मीणा का गुस्सा फट पड़ता है। दोनों का झगड़ा इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो देख लोग चौंक गए हैं।

सचिन मीणा की पत्रकार से हुई लड़ाई
सचिन मीणा का एक लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सचिन मीणा का गुस्सा देखा जा सकता है। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पत्रकार सचिन मीणा से कई सवाल पूछता है। सचिन मीणा गुस्सा करते हुए कहते हैं कि मुझे नहीं जवाब देना। वह पत्रकार का माइक हटा देते हैं। दोनों के बीच बहस होती है। सचिन मीणा सीधा पत्रकार को कहते हैं कि आप निकलो यहां से पहले। पत्रकार पूछता है कि पर मैं ऐसा क्या बोला ?
सचिन मीणा ने मुंह पर बंद किया दरबाजा
इसके बाद सचिन मीणा सीधा पत्रकार के मुंह पर गेट बंद कर देते हैं। पत्रकार फिर कहते हैं कि देश में इतना कुछ हो रहा है तो आप देश के लिए कुछ भी नहीं बोलेंगे। तभी सचिन मीणा को और भी गुस्सा आ जाता है वह कहते हैं कि तुम्हारा जितना बड़ा चैनल है उससे ज्यादा हमारे सब्सक्राइबर हैं। हमें जो कहना होगा हम वहां कह देंगे। सचिन मीणा का ऐसा बर्ताव देख लोग हैरान रह जाते हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हद ही हो गई इतना घमंड आ गया है तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- आप दूसरो को सम्मान नहीं दोगे तो फॉलोअर्स भी क्या तुम्हें फॉलो करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











