सीमा हैदर की फिजूल खर्ची से तंग आ गए हैं सचिन मीणा, गुस्से से बोले- अनपढ़ है तो ये हाल है पढ़ी लिखी होती तो...

Sachin Meena Fed Up with seema Haider: सचिन मीणा और सीमा हैदर के चर्चे चारों तरफ देखने को मिलते हैं। जब से सीमा हैदर पाकिस्तान से भारत आई हैं तब से सीमा हैदर अपने यूट्यूब व्लॉग और सोशल मीडिया के वीडियोज की वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं। वहीं हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि सचिन सीमा की फिजूल खर्ची से तंग आ गए हैं।
सीमा की फिजूल खर्जी पर गुस्साए सचिन
जी हां, हाल ही में सीमा हैदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा ऑन लाइन कुछ प्रोडक्ट मंगवाती हैं और उसे सचिन के पास ले जाती हैं अनबॉक्स करवाने के लिए, लेकिन सीमा बड़े ही प्यार से सचिन को देती हैं और कहती हैं कि इसका उद्घाटन आप ही करेंगे। सीमा की इस बात को सुन सचिन गुस्से से लाल हो जाते हैं और कहते हैं कि इतनी फिजूलखर्जी इसके बाद सचिन करते हैं वो तो ठीक है कि तू अनपढ़ थी पढ़ी लिखी होती तो ना जाने क्या करती। इसके बाद सीमा कहती हैं कि मां अनपढ़ नहीं हूं पढ़ी लिखी हूं।
यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
इसके बाद सचिन के बाबा आ जाते हैं वह भी कहते हैं कि रोजाना सीमा सामान मंगवाती हैं। इसके बाद सचिन अपने बाबा से कहते हैं तुम तो देखते ही हो गली में बैठे रहते हो। कभी कोई बाइक से आता है तो कोई किसी पर आता है। छोटा सा तो घर है और घर में सारी सामान भर दी है। जिसके बाद बाबा मुंह बनाने लगते हैं। बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हां ये तो है सीमा बहुत सामान मंगवाती है तो वहीं दूसरे ने कमेंट करते हैं सीमा यूट्यूब से अच्छा कमा रही है।


Click it and Unblock the Notifications