सचिन मीणा ने अतरंगी अंदाज में किया सीमा हैदर संग प्यार का इज़हार बोले- मेरा पटाखा पाकिस्तान का, VIDEO VIRAL

Sachin Meena Seema Haider Viral Video: सचिन मीणा और सीमा हैदर की लव स्टोरी आए दिनों सुर्खियों में बन ही जाती हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के वीडियो आए दिनों वायरल होते रहते हैं। सीमा हैदर जब से पाकिस्तान से भारत आई हैं तब से वह आए दिनों सुर्खियों में बनी रहती हैं।
सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
आए दिनों सीमा हैदर अपने वीडियोज़ सोशल मीडिया पर शेयर कर वाहवाही लूटती हैं। वहीं हाल ही में सीमा हैदर ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो आते ही सुर्खियों में आ गया है। क्योंकि इस वीडियो में सचिन सीमा से कुछ अलग अंदाज में अपने प्यार का इज़हार करते नजर आ रहे हैं। जी हां, वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सचिन मीणा सीमा की मदद करने की बात करते हैं।
सचिन ने सीमा को कहा पटाखा
सचिन कहते हैं कि 'मैं तेरी मदद कर दूंगा तू ज्यादा परेशान मत हो', इसपर सीमा कहती हैं- 'सच में मेरी हेल्प करेगा ?' सीमा की ऐसी बात सुन सचिन कहते हैं कि अरे हेल्प कोई इतनी बड़ी बात है जो कर नहीं सकता। सीमा इतना सुन खुश हो जाती हैं और सचिन को रोमांटिक अंदाज में थैंक्यू कहती हैं। सचिन आगे कहते हैं कि- तुझे वहां से लेकर आए हैं हम...सीमा कहती हैं कहां से ?
वीडियो देख यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
इसपर सचिन कहते हैं पाकिस्तान से लेकर आए हैं। पटाखा पाकिस्तान का...तो तुझे वहां से लेकर आए हैं तो तुझे ये सब करवाएंगे ज्यादा। बता दें कि सचिन के इस वीडियो को देख यूजर्स के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा-हां ये तो सच है तुम एक पटाखा ही लेकर आए तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा- दोनो का रोमांस ही खत्म नहीं हो रहा है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- बस कैमरे के लिए और व्यूज के लिए ये कुछ भी कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications