सचिन मीणा ने सीमा हैदर को बाहों में भरकर किया डांस, जन्मदिन पर दिया ये सरप्राइज

Seema Haider Sachin Meena Dance Video Video: पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर आए दिनों किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं उनके वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। सीमा हैदर पिछले महीने से ही अपने चाहने वालों से कह रही थीं कि उनका जन्मदिन आ रहा है और सभी उन्हें विश करें। वहीं 10 जून को उन्होंने अपना जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया। इस दौरान कई मेहमानों को भी सीमा हैदर के जन्मदिन के मौके पर देखा गया।
यह भी पढ़ें- VIRAL VIDEO: महिला ने भरे सिलेंडर पर किया नागिन डांस, फिर जो हुआ उसे देखकर रोक नहीं पाएंगे अपनी हंसी
सचिन के साथ सीमा ने किया रोमांटिक डांस
वहीं हाल ही में सीमा हैदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा हैदर अपने जन्मदिन पर जमकर डांस करती नजर आ रही हैं। लहंगा चुनरी और श्रग पहने एक दम नए लुक में नजर आ रही हैं। सीमा ने अपने एकाउंट पर कई वीडियो शेयर किए हैं। कभी सीमा अकेले डांस करती नजर आ रही हैं तो कभी सीमा सचिन की बाहों में हाथ डाले डांस करती दिख रही हैं।
यह भी पढ़ें- Dark Circles की वजह से आपकी भी खूबसूरती गई है दब, फॉलो करें सोनम कपूर की ये टिप्स, 2 दिन में दिखेगा रिजल्ट
धूमधाम से मनाया जन्मदिन
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सीमा हैदर अपने जन्मदिन पर कितनी खुश हैं। वह इस खास मौके पर बड़े ही आलीशान तरह से मनाती दिख रही हैं। बता दें कि सीमा के इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। आपको बता दें कि सीमा हैदर ने बताया था कि वह पहली बार अपना जन्मदिन मनाने जा रही हैं। जिसके लिए वह बेहद एक्साइटेड थीं और उन्होंने अपने चाहने वालों से रिक्वेस्ट की थी कि सभी लोग अपनी भाभी को विश करें।


Click it and Unblock the Notifications