Seema Haider Video: सीमा हैदर के लिए सचिन ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड प्रीति को दिया धोखा, बोलीं- मैं अपना गला....

Seema Sachin Video: पाकिस्तान से आई महिला सीमा हैदर लोगों के बीच इन दिनों काफी ज्यादा छाई हुई है और आपको बता दें कि वह अपने चार बच्चों के साथ सचिन मीणा के प्यार में भारत आ गई। यहां तक कि भारत आने के बाद सीमा हैदर ने धर्म परिवर्तन कर सचिन मीणा के साथ में शादी की और अब अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश है।
हालांकि इसके बावजूद भी सीमा हैदर आए दिन चर्चा का विषय बनती हुई नजर आ जाती है। दर्शन कभी तो उनके पहले पति गुलाम हैदर उन पर केस कर देते हैं और अपने बच्चों को वापस पाकिस्तान भेजने की भारत सरकार से गुहार लगाते हैं। तो कभी सीमा हैदर की अन्य शख्स के साथ रोमांटिक तस्वीरें वायरल हो जाती हैं।
अब इस बार भी उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सीमा हैदर, सचिन मीणा की गर्लफ्रेंड प्रीति के बारे में बात करती हुई नजर आ रही है। इस दौरान वह बताती है कि सचिन मीणा ने अपनी गर्लफ्रेंड प्रीति के लिए उनको चीट किया था। इस वीडियो पर अब लगातार लोग भी कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं।
कुछ लोगों ने तो सचिन और सीमा की इस जोड़ी को खूब प्यार दिया है। हालांकि कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया है। यूजर का कहना है कि सचिन मीना सीमा के पति नहीं बल्कि बच्चे लग रहे हैं। हालांकि एक यूजर ने सिंदूर सही से लगाने की सीमा को हिदायत दी है।


Click it and Unblock the Notifications