पाकिस्तान हिला देने की धमकी देने वाले सचिन ने सीमा हैदर साथ शेयर किया रोमांटिक वीडियो, बोले- तुम पर मरता हूं..

Sachin meena and seema haider romantic video viral: पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर आए दिनों किसी ना किसी वजह से हेडलाइन बन जाती हैं। इन दिनों तो वे एक्स हसबैंड द्वारा दी जा रही धमकियों को लेकर परेशान हैं। दरअसल सीमा के पूर्व पति का कहना है कि सचिन ने उन्हें धोखा दिया है। बच्चे उसके हैं और सभी को वह अपने साथ ले जाएंगें, लेकिन इसपर सचिन ने भी गुलाम हैदर को करारा जवाब दिया है। वे कहते हैं कि 4 साल पहले वह कहां थे। सीमा वहां अकेली थी उन्होंने तो 4 साल से वहां झांक कर भी नहीं देखा कि परिवार कैसा है। तब उसे सीमा और बच्चों की याद नहीं आई। इसके आगे सचिन ने कहा प्यार से मामला सुलझाएं अगर मैंने बोलना चालू कर दिया तो पाकिस्तान हिला दूंगा।
सीमा-सचिन का रोमांटिक वीडियो वायरल
इन परेशानियों से गुजरने के बाद भी सचिन और सीमा हैदर के रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। हाल ही में सीमा हैदर के लेटेस्ट वीडियो में देखा जा सकता कि सचिन बेहद ही रोमांटिक अंदाज में शाहरुख खान के गाने सुनो ना सुनो ना सुन लो ना पर सीमा से यह वादा करते नजर आते हैं कि वह उनके साथ हैं। वहीं सीमा भी सचिन को गले लगा लेती हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों एक दूसरे की बाहों में खोए नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।
अवैध रूप से भारत आईं थीं सीमा हैदर
आपको बता दें कि सीमा हैदर ने सचिन मीणा से नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में शादी की थी। 13 मई को सीमा अवैध रूप से चार बच्चों को लेकर भारत आई थीं। इस मामले के पता चलने पर 4 जुलाई को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन 7 जुलाई को स्थानीय अदालत ने उन्हें जमानत भी दे दी थी। सीमा कहती हैं कि वह पूरी तरह से भारत की हो चुकी हैं वह हर त्योहार खुशी खुशी मनाती हैं वह पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहतीं।


Click it and Unblock the Notifications











