..................... Sachin meena and seema haider fight before child born, seeing video people shocked - Hindi Filmibeat

सचिन मीणा के पैर पड़ीं सीमा हैदर, बच्चा पैदा होने से पहले हुआ दोनों का झगड़ा ? VIDEO VIRAL

Sachin meena

Sachin meena and seema haider fight Video: सीमा हैदर प्रेग्नेंट हैं आए दिनों सीमा हैदर के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। सीमा हैदर कभी अपने बच्चों के साथ वीडियो डाल रही हैं तो कभी सीमा हैदर अपने होने वाले बच्चे के बारे बात करती दिखती हैं।

सात महीने की प्रेग्नेंट हैं सीमा हैदर
सीमा हैदर सात महीने की प्रेग्नेंट हैं इस वजह से सचिन मीणा उनका खास ख्याल भी रखते हैं। सीमा और सचिन की जोड़ी सोशल मीडिया पर छाई रहती है। दोनों का प्यार लोगों का दिल जीत लेता है। अब सचिन को इंतजार है तो बस अपने आने वाले बच्चे का, लेकिन बच्चा पैदा होने से पहले ही लगता है कि दोनों का झगड़ा हो गया है।

सीमा हैदर ने छुए सचिन मीणा के पैर
जी हां, हाल ही में सीमा हैदर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां वह सचिन मीणा के पैर पड़ती नजर आ रही हैं। सीमा सचिन से बार-बार माफी भी मांगती दिखती हैं। सीमा वीडियो में कहती सुनाई दे रही हैं कि बताओ ना क्या हुआ है ? इसके बाद सचिन नाराज हो जाते हैं। वह कहते हैं कि नहीं तुम जाओ, इतने में सीमा सचिन के पैर पकड़ लेती हैं सीमा फिर सचिन के पैर छूती हैं फिर कहती हैं कि क्या हुआ है। इतने में गुस्सा करते हुए सचिन कहते हैं कि नहीं बाहर से अंग्रेजी पढ़ती आ रही थी ना तू।

वीडियो देख सचिन पर नाराज हुए यूजर्स
बता दें कि सीमा हैदर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- इतने नखरे कौन करता है भाई वहीं दूसरे ने कहा- वैसे सीमा का बहुत ख्याल रखते हो, अब वो प्रेग्नेंट है तो नखरे दिखा रहे हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X