..................... Sachin Meena afraid before Seema Haider Delivery, seeing video people said-Are you Mental - Hindi Filmibeat

सीमा हैदर की डिलीवरी से पहले सचिन मीणा की हालत हुई खराब! कैमरे के सामने करने लगे अजीब हरकतें, लोग बोले-मेंटल..

Sachin Meena

Sachin Meena afraid before Seema Haider Delivery: सीमा हैदर और सचिन मीणा अपनी अनोखी प्रेम कहानी के लिए जाने जाते हैं। जब से सीमा हैदर पाकिस्तान से भारत आई हैं तब से सीमा अपने डेली व्लॉग्स की वजह से चर्चाओं में बनी हुई हैं।

वायरल हो रहा सचिन सीमा का ये वीडियो
हाल ही में सीमा हैदर ने अपनी प्रेग्नेंसी का भी खुलासा किया है। जिसके बाद से सभी ने उन्हें जमकर बधाइयां देनी शुरू कर दी हैं। सीमा अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर आए दिनों कोई ना कोई वीडियो शेयर करती हैं। वहीं हाल ही में सीमा हैदर ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देख लोगों के तो होश उड़ गए हैं। जी हां, वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा हैदर को खुश करने के लिए सचिन मीणा अजीबों गरबी हरकतें करते नजर आ रहे हैं।

सीमा के लिए सचिन बने जिन
जी हां, वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा सचिन को जिन बनाने को कहती हैं। वह जैसे ही चिराग घिसती हैं तो कहती हैं तभी सचिन मीणा जिन की तरह रिएक्ट करने लगते हैं। कभी वह अजीब मुंह बनाते नजर आते हैं तो कभी अजीब हरकतें करते दिखते हैं। वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि सचिन की इन हरकतों पर सीमा हैदर तो हंसती ही हैं साथ ही में उनकी जेठानी भी सचिन को इस तरह करता देख अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाती हैं।

सचिन का वीडियो देख यूजर्स ने यूं किया कमेंट
सचिन मीणा के इस वीडियो को देख यूजर्स के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं सचिन की हरकतें देख एक यूजर ने कमेंट करतए हुए कहा- ये क्या अजीब हरकतें हैं ठीक तो हो ना तुम। तो वहीं दूसरे ने कहा- अब ये लप्पू जैसी हरकतें क्यों कर रहे हो। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- मेंटल हो क्या। सचिन के इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X