बिक गया सचिन के सपनों का घर
मुंबई में एक बात आम है कि यहाँ कोई किसी के लिए नहीं ठहरता, किसी काम में एक क्षण की देरी भी जिंदगी भर का नासूर बन सकती है. यही हाल हुआ है सचिन तेंदुलकर का, उनका एकमात्र ख्वाब पल भर में ही चूर चूर हो गया.
उनका पसंदीदा घर किसी और ने खरीद लिया. कार्टर रोड पर स्थित एक बंगला सचिन को पसंद आ गया था और वे अपने परिवार के साथ कई बार इसे देखने यहाँ आ चुके था. लेकिन इस बंगले पर एक बिल्डर की नजर पड़ गई और यह सचिन के हाथ से निकल गया.
हालांकि यह कितने में बिका इसका खुलासा तो नहीं हुआ है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक यह सौदा 35-40 करोड़ से कम का नहीं रहा होगा.
1920 के दशक में बना यह बंगला 29, पैरी क्रॉस रोड पर स्थित है. कभी यह एक पारसी परिवार वॉर्डन्स की संपत्ति था. लेकिन दो महीने पहले इसे सतारा ग्रुप को बेच दिया गया.
2003 में खबरें आई थीं कि सचिन तेंडुलकर बांद्रा (वेस्ट) में शर्ले राजन विलेज में एक प्लॉट खरीदने में मदद के लिए मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे से भी मिले थे. फिलहाल वह बांद्रा के माउंट मेरी में रहते हैं.


Click it and Unblock the Notifications