शेविंग कराकर सीमा हैदर के पास पहुंचे सचिन लगे बेहद छोटे, लोग बोले- ये तो नाबालिग लग रहा है

Seema Haider Sachin Meena Video- सीमा हैदर और सचिन मीणा की लवस्टोरी के बारे में भला किसको नहीं पता है। इस वक्त सोशल मीडिया पर दोनों छाए हैं। फिलहाल एक वीडियो सामने आया है जिसमें सचिन क्लीन शेव करके सीमा के साथ खड़े हैं और दोनों रोमांटिक हो रहे हैं।
इस दौरान सचिन मीणा काफी छोटे लग रहे थे और ऐसा लग रहा था कि उनकी उम्र 16 साल की लगर रही है। वीडियो में आप देखेंगे कि बैकग्राउंड में एक गाना बज रहा है, 'मेरा एक सपना है।' इसके अलावा सीमा हैदर और सचिन मीणा ने खुद की एक फोटो भी पकड़ी हुई है।
जैसे ही ये वीडियो सामने आया लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''ये तो नाबालिग लग रहा है।'' एक ने लिखा, ''इसका आधार कार्ड चेक करो कोई।'' एक का कहना था, ''इनका रोमांस कब खत्म होगा।''
इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं लेकिन किसी ने भी रिएक्शन जवाब नहीं दिया है। पाकिस्तान से आईं सीमा हैदर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गईं और उन्होंने खूब लोकप्रियता हासिल की।
पहले तो सीमा को देश की सुरक्षा एसेंसियों की सख्ती का सामना करना पड़ा और कई सारे लोगों ने भी उनका विरोध किया। लेकिन आखिर सीमा को बाद में उनके प्यार सचिन मीणा के साथ रहने की इजाजत मिल गई और वे भारतीय हो गईं।
सीमा को उनकी पॉपुलैरिटी का फायदा भी मिल रहा है। इस वक्त वो इतनी ज्यादा चर्चित हो चुकी हैं और यूट्यूब से उनके पास काफी पैसा आ रहा है। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर उनके वीडियोज सामने आना कोई नई बात नहीं हैँ। मौका कोई भी हो इन दोनों का रोमांस होता रहता है।


Click it and Unblock the Notifications