VIDEO: सचिन की पड़ोसन भाभी का पति आया सामने, लोगों ने देख जमकर उड़ाया मजाक

Trending Video: सोशल मीडिया पर सचिन और सीमा की लव स्टोरी काफी चर्चे में हैं। लेकिन उससे ज्यादा चर्चे में है सचिन की पड़ोसन मिथिलेश भाटी। लेकिन अब उसके पति का वीडियो वायरल हो रहा है। पड़ोसन भाभी के पति का उसके वायरल मीम पर रिएक्शन का वीडियो वायरल हो रहा है। भाभी ने एक इंटरव्यू में कहा था, "लप्पू सा सचिन में..झींगुर जैसी शक्ल है.. बोलता वो हैं न..ऐसा क्या है सचिन में...उससे प्यार करेगी सीमा।" लेकिन वीडियो मे लोग पड़ोसन भाभी के सचिन पर कमेंट्स करके उसकी क्लास लगा रहे हैं।
अभी quantumfilms_ नाम के इंस्टाग्राम आईडी से वीडियो अपलोड किया गया था। इसमें सचिन की पड़ोसन के पति का वीडियो सामने आया है। इसमें रिपोर्टर पूछता है कि आपकी पत्नी ने सचिन को ऐसा बोला, इसपर शख्स ने कहा कि सबका अपना अपना विचार है। उसके बाद पत्नी का वीडियो देखकर काफी ठहाके मार कर हंसता है।
मालूम हो कि सचिन को ऐसा कहने के बाद सचिन की पड़ोसन का वीडियो काफी वायरल हुआ था। कई मीम्स भी बनाए गए थे। लेकिन अभी सचिन के पड़ोसी का वीडियो वायरल होने के बाद लोग जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये तो उसका पिता लग रहा है.' एक यूजर ने लिखा, 'चलो कोई न आज के विनोद खन्ना को देख ही लिया.... बाय द वे अंकल का नेचर सही लग रहा है।'
पड़ोसन भाभी का वीडियो वायरल होने के बाद इनके डायलॉग्स पर मीम्स के साथ-साथ कई गाने भी बन रहे हैं। जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। जिसके बाद अब हर कोई सीमा को छोड़ मिथिलेश भाटी के इंटरव्यू लेता नजर आ रहा था।


Click it and Unblock the Notifications