विकी कौशल और कियारा आडवाणी की मिस्टर लेले के स्पेशल सॉन्ग की नई डिटेल
हाल में ही खबरें आई थीं कि शशांक खेतान की आने वाली फिल्म मिस्टर लेले में रणबीर कपूर भी शामिल होने वाले हैं। करण जौहर के प्रोडक्शन में बनने वाली मिस्टर लेले में लीड रोल में कियारा आडवाणी और विकी कौशल लीड रोल में होंगे। अब लेटेस्ट डिटेल ये सामने आ रही हैं कि मिस्टर लेले में सचिन जिगर कंपोजर के तौर पर काम करने वाले हैं।
लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, शशांक खेतान की अगली फिल्म में सचिन जिगर गेस्ट कंपोजर के तौर पर शामिल होने जा रहे हैं। वैसे तो अभी तक सचिन और जिगर को किसी फिल्म के सभी गाने यानी पूरी एब्लम को कंपोज करते देखा गया है। लेकिन इस बार वह इस फिल्म में केवल एक गाना कंपोज करने वाले हैं।

सचिन जिगर की जोड़ी की बात करें तो ये जोड़ी हिंदी और गुजराती भाषा में गाने कंपोज करते हैं। क्या सुपकूल हैं हम, अजब गजब लव, एबीसीडी, इश्क, गो गो गोन, शोर इन द सिटी समेत ऐसी कई फिल्में हैं जिनके लिए सचिन जिगर ने गाने कंपोज किए हैं।
बताया जा रहा है कि इस गाने को विक्की कौशल और कियारा आडवाणी पर फिल्माया जाएगा जिसे मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य डायरेक्ट करेंगे।
मिस्टर लेले के अलावा धर्मा प्रोडक्शन के आने वाले प्रोजेक्ट में जुग जुग जियो, डायरेक्टर शकुल बत्रा की अगली फिल्म जिसमें दीपिका और सिद्धांत चतुर्वेदी नजर आएंगे। इसके अलावा रणवीर सिंह और आलिया की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी समेत कई फिल्में शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications











