..................... Seema Haider के कपड़े सुखा रहा है सचिन, वीडियो देख लोग बोले- 'जोरू का गुलाम' Sachin is drying Seema Haider' clothes, after watching the video people said - 'Joru Ka Ghulam' - Hindi Filmibeat

Seema Haider के कपड़े सुखा रहा है सचिन, वीडियो देख लोग बोले- 'जोरू का गुलाम'

seema haider

Seema Haider Sachin Meena Video- सीमा हैदर की कहानी काफी अलग है और आए दिन उनको लेकर चर्चा होती रहती है। सीमा हैदर और सचिन मीणा यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर काफी मशहूर हो चुके हैं। यही कारण है कि उनका हर वीडियो वायरल हो जाता है।

इस वक्त सीमा हैदर और सचिन का जो वीडियो सामने आया है वो लोगों को हैरान कर देगा क्योंकि सचिन मीणा सीमा हैदर के कपड़े सुखाते हुए नजर आ रहे हैँ। इस वीडियो के बाद लोगों ने सचिन को जोरू का गुलाम तक कह डाला है।

वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि छत पर चढ़ी सीमा हैदर आवाज लगाकर सचिन को ऊपर बुलाती हैं फिर उनको कपड़ों से भरा टब पकड़ा देती हैं। इसके बाद सीमा कहती हैं कि वो काफी टाइम बाद वीडियो बना रही हैं क्योंकि उनकी तबियत नहीं ठीक थी।

सचिन और सीमा बात करते हुए नजर आ रहे हैं और हमेशा की तरह उनके बाबा भी चारपाई पर बैठे हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं और एक का कहना है, ''अभी भी हैदर लिख रही है।''

एक ने लिखा, ''खाना तो नहीं बनवाती हो इससे।'' एक का कहना था, ''भारत में आके कैसा लग रहा है।'' एक ने लिखा, ''सचिन तुमको अब यही करना पड़ेगा।'' इस तरह के तमाम कमेंट्स सामने आ रहे हैं लेकिन सीमा हैदर ने जवाब नहीं दिया है।

सीमा, जो पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली है वो इस वक्त ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में रहने वाले सचिन के साथ रह रही हैं। इसी साल वो मई में नेपाल के रास्ते बस में अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थी।

पाकिस्तान महिला ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सामनेदया अपील भी दायर की और अनुरोध किया कि उसे अपने बच्चों के साथ उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में अपने "वैवाहिक घर" में रहने की अनुमति दी जानी चाहिए।

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X