'37 हजार को मंगलसूत्र दिलवाओ है सचिन ने'.. सीमा हैदर का जेवर देख पड़ोस की आंटियों ने शुरु की खुराफात!

Seema Haider Gold Mangalsutra- सीमा हैदर और सचिन मीणा... ऐसा कोई दिन नहीं जाता है जब ये दोनों नाम सोशल मीडिया पर ना सुनाई पड़े और दोनों कुछ ना कुछ करते ना नजर आए। इस वक्त एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है जो कि आपको काफी ज्यादा पसंद आएगा।
सीमा हैदर इस वीडियो में अपने मंगलसूत्र फ्लॉन्ट करती हुईं नजर आ रही हैं। सीमा हैदर के सामने महिलाएं बातें कर रही हैं और एक का कहना है, ''यही मंगलसूत्र दिलाया है ना सचिन ने, 37 हजार को मंगलसूत्र है। काहे सचिन यही दिलाओं ना तूने मंगलसूत्र।''
इतने में सीमा हैदर सचिन को अपनी तरफ खींचती हैं लेकिन सचिन हाथ छुड़ाकर भागता हुआ नजर आ रहा है। सीमा हैदर और सचिन मीणा काफी खुश नजर आ रहे हैं। सीमा हैदर ने ये भी बताया कि ना सिर्फ मंगलसूत्र बल्कि झुमके भी सचिन ने दिलवाए हैं।
इसके बाद ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। एक ने लिखा है, ''माँ बेटा लग रहा है।'' एक ने लिखा, सु''पर वीडियो सीमा भाभी जी।'' एक का कहना है, ''सीमा भाभी जी हमको नई भतीजा की बधाई कब मिलेगी।'' एक ने लिखा, ''प्रेग्नेंट हो आप।''
एक ने लिखा, ''मुबारकबाद।'' इस तरह से लोग रिएक्शन दे रहे हैं। हालांकि सीमा ने जवाब नहीं दिया है। आपको बता दें कि कोरोना काल में पबजी खेलते हुए दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी। इश्क ऐसा परवान चढ़ा कि सीमा हैदर पहले दुबई फिर नेपाल होते हुए इसी साल 13 मई को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव आ पहुंची।
वह अपने चार बच्चे भी साथ लाई। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि सामने आकर वायरल हो रहा है। सीमा हैदर लंबे समय से खुद को भारतीय नागरिकता दिए जाने की मांग कर रही हैं।
उन्होंने इसके लिए राष्ट्रपति को पत्र भी लिखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी गुहार लगा चुकी हैं। फिलहाल आप देखिए उनका ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications