यूट्यूबर की डोली उठा कर ले गया बॉयफ्रेंड, सुर्ख जोड़ी में गजब लगी ये दुल्हनिया

Sachin Awasthi Wedding Photos: मशहूर यूट्यूबर सचिन अवस्थी ने एक भव्य समारोह में अपनी गर्लफ्रेंड दीपशिखा मिश्रा से शादी कर ली है। पॉपुलर इंटरनेट पर्सनैलिटी सचिन यूट्यूब पर अपने डेली व्लॉग्स से दिल जीत रहे हैं। दोनों के ही यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर अच्छे खासे फॉलोअर्स हैं। हाल ही में, सचिन ने अपनी शादी की कुछ झलकियां शेयर की हैं, जो बेहद प्यारी हैं।
14 मार्च 2024 को सचिन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी शादी की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। अपने खास दिन के लिए दुल्हन दीपशिखा ने एक सुर्ख लाल रंग का हैवी लहंगा पहना था, जिसपर गोल्डन कलर का जरी वर्क किया गया था। उनके लहंगे के ऊपर डोली कढ़ाई की गई थी, वहीं उनके ब्लाउज पर बूटी-वर्क किया गया था।
अपने वेडिंग आउटफिट को दुल्हन ने डबल दुपट्टे के साथ स्टाइल किया था, जिनमें से पहले दुपट्टे को उनके कंधे पर अच्छी तरह से ड्रेप किया गया था, जबकि दूसरे वाले नेट दुपट्टे को उनके सिर पर घूंघट की तरह पिन किया गया था।
दुल्हन ने पन्ना स्टोन स्टडेड हैवी चोकर नेकपीस, एक लंबी चेन हार, मैचिंग इयररिंग्स और मांग टीका के साथ अपने लुक को पूरा किया था। उन्होंने सॉफ्ट मेकअप और छोटी सी बिंदी के साथ अपने लुक को मिनिमल रखा था, जिसके साथ उनका लुक परफेक्ट लग रहा था। दूसरी ओर, दूल्हे राजा नेवी ब्लू कलर की जैकेट के साथ मैचिंग दोशाला और लाल पगड़ी में हैंडसम लग रहे थे।
इन तस्वीरों में सचिन और दीपशिखा बेहद खुश नजर आ रहे थे, क्योंकि शादी की खुशी उनके चेहरों पर साफ नजर आ रही थी। तस्वीरों के साथ सचिन ने एक छोटा लेकिन प्यारा सा कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा, 'लाइफ सेट'।


Click it and Unblock the Notifications















