TEASER: सचिन तेंदुलकर पर बनी फिल्म.. क्रिकेट+ बॉलीवुड का जादू दिखेगा यहां!
[बॉलीवुड न्यूज] क्रिकेट के मैदान पर सचिन तेंदुलकर को तो हम सबने देखा है। लेकिन अब समय है उन्हें बड़े पर्दे पर देखने का। जी हां, सचिन ने जिस तरह से क्रिकेट मैदान पर लोगों का दिल जीता है, उसे अब आप बड़े परदे पर भी देख सकते हैं। सचिन तेंदुलकर के जीवन पर बन रही फिल्म सचिन ए बिलियन ड्रीम का टीजर रिलीज कर दिया गया है।
इस टीजर में आप सचिन को देख सकते हैं। टीजर की शुरुआत सचिन के बचपन से होती है, जिसमें सचिन कहते हैं कि मेरे बाबा हमेशा कहते थे कि तुमने क्रिकेट को चुना है ये एक बात है.. लेकिन जिंदगी भर जो बात तुम्हारे साथ रहेगी वो ये बात है कि तुम इंसान कैसे हो।
TRAILER: 'सरबजीत' में POWERFUL दिखे ऐश्वर्या राय - रणदीप हुडा.. शानदार ट्रेलर!
कोई शक नहीं कि फिल्म का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा चुका है। क्रिकेट के फैंस के साथ साथ बॉलीवुड फैंस भी क्रेजी हो चुके हैं। कुछ ही मिनटों में इस टीजर को हजारों लोगों ने देख लिया है। जबकि ट्विटर पर जमकर सचिन की फिल्म की चर्चा हो रही है।
यहां देंखे फिल्म का टीजर-


Click it and Unblock the Notifications
