Trailer - फिर से सुनिए सचिन..सचिन..हर सुपरस्टार सब इस नाम के आगे फेल
सचिन तेंदुलकर के जीवन पर बनी फिल्म सचिन अ बिलियन ड्रीम का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। देखिए आप भी।
सटिन तेंदुलकर एक ऐसा शख्स की बस नाम लेने से उनका चेहरा, हाथों में बल्ला और ब्लू जर्सी में सचिन तेंदुलकर बस आखों के सामने घूम जाते हैं। आज उनकी फिल्म सचिन अ बिलियन ड्रीम्स का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है जिसका फैन्स काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।
[Preview -10 कारण..क्यों देखें विद्या बालन की बेगम जान..क्या है खास!]
ट्रेलर में भी सचिन की बचपन से लेकर उनके पूरे क्रिकेट करियर की एक छोटी सी झलक देखने को मिली और साथ में वो आवाज सचिन...सचिन..जिसे शायद ही कोई शख्स भूल पाएगा जिसने सचिन की आतिशी पारी देखी हो।फिल्म का ट्रेलर सचिन तेंदुलकर के फैन्स की दिल की धड़कनें तेज कर देने के लिए काफी है।आप भी देखिए ट्रेलर
सचिन अ बिलियन ड्रीम्स 26 मई को रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर लॉन्चिंग के अवसर पर सचिन खुद भी मौजूद थे। । इसका निर्देशन जेम्स अर्सकिन द्वारा और निर्माण रवि भगचंदका द्वारा कार्निवाल मोशन पिक्चर्स के बैनर तले किया जा रहा है। इस फिल्म से सचिन तेंदुलकर पहली बार डेब्यू करेंगे।
फिल्म में वीरेंद्र सहवाग भी हैं तो साथ ही फिल्म में छोटे सचिन तेंदुलकर का किरदार खुद उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने निभाया है।


Click it and Unblock the Notifications











