प्रीमियर..सचिन का मैजिक..बॉलीवुड स्टार्स से पहले क्रिकेटर्स को दिखाई फिल्म..PICS
सचिन तेंदुलकर की फिल्म सचिन अ बिलियन ड्रीम्स के प्रीमियर में क्रिकेटर्स पहुंचे। देखिए तस्वीरें।
सचिन तेंदुलकर की फिल्म सचिन अ बिलियन ड्रीम्स इस सप्ताह फिल्म की रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं आखिर इतने सालों तक सचिन देश के असल मायनों में सुपरस्टार बनकर रहे हैं। फिल्म अब जब रिलीज के लिए तैयार है तो सचिन ने फिल्म की स्पेशल स्क्रिनिंग रखी।
अमूमन फिल्म की स्क्रीनिंग में सुपरस्टार्स को बुलाया जाता है लेकिन इससे इतर सचिन ने फिल्म की स्क्रीनिंग पहले क्रिकेटर्स के लिए रखी ना कि सुपरस्टार्स के लिए। फिल्म की स्क्रीनिंग में पूरी टीम इंडिया पहुंची और प्रीमियर की जगह को बहुत ही शानदार तरीके से सजाया गया।
[ सचिन तेंदुलकर ने देश के 'रियल हीरो' के लिए रखी स्पेशल स्क्रिनिंग]
प्रीमियर में अगर कोई स्टार नजर आया तो वो अनुष्का शर्मा थीं जो विराट कोहली के साथ थीं। सचिन तेंदुलकर के साथ पत्नी अंजली और भाई अजीत तेंदुलकर भी पहुंचे।


Click it and Unblock the Notifications











