सिर्फ मैदान में नहीं फिल्म में भी सचिन तेंदुलकर के नाम नया रिकॉर्ड..
सचिन अ बिलियन ड्रीम्स ने एक नया रिकॉर्ड बनाया।
क्रिकेट में बल्लेबाजी के लगभग सारे रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले सचिन तेंदुलकर फिल्मों में भी कुछ कम रिकॉर्ड नहीं बनाए हैं। जी हां उनपर बनी डॉक्यू-ड्रामा फिल्म सचिन अ बिलियन ड्रीम्स ने भी एक नया रिकॉर्ड बनाया है।आपको बता दें कि फिल्म 26 मई को रिलीज हुई थी।
दरअसल सचिन अ बिलियन ड्रीम्स पहली ऐसी डॉक्यूमेंट्री-ड्रामा फिल्म है जो सिनेमाघरों में इतने समय तक लगातार टिक पाई है और आज तक पूरी दुनिया की सबसे ज्यादा कमाने वाली डॉक्यूमेंट्री फिल्म बन गई है। फिल्म अभी भी इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगु और मराठी भाषा में कई सिनेमाघरों में चल रही है।

सचिन अ बिलियन ड्रीम्स में सचिन तेंदुलकर की पूरी जिंदगी पर प्रकाश डाला गया। उनकी निजी जिंदगी से लेकर क्रिकेट तक के सफर के बारे में बखुबी बताया गया है। हर किसी ने इस फिल्म की खूब तारीफ की। सचिन तेंदुलकर ने दिखा दिया कि सिर्फ क्रिकेट के मैदान नहीं फिल्म में भी वही मास्टर ब्लास्टर हैं।
फिलहाल ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म और भी कमाई कर सकती है। बहरहाल सचिन तेंदुलकर की पूरी दुनिया में फैन फॉलोइंग है तो जाहिर है फिल्म अपनी कमाई जारी रखेगी।


Click it and Unblock the Notifications











