रेमो की फिल्म के निर्माता सचिन जोशी !
अभिनेता और निर्माता सचिन जोशी ने कहा है कि वह कोरियोग्राफर-निर्देशक रेमो डिसूजा की अगली फिल्म के निर्माता हो सकते हैं। सचिन ने आईएएनएस को बताया, "इस समय मेरे पास कई अच्छी फिल्मों के प्रस्ताव हैं। मैं कुछ और फिल्मों की पटकथाएं भी देख रहा हूं, जिनकी कहानियां दूसरी फिल्मों से अलग हैं। कुछ निर्देशकों के साथ मेरी बात भी चल रही है और यदि सब ठीक रहा तो मैं रेमो डिसूजा की अगली फिल्म का निर्माता होऊंगा। यह एक हास्य फिल्म है और इसकी कहानी बेहद खूबसूरत है।"

इससे पहले सचिन 'अजान' और 'मुंबई मिरर' का निर्माण कर चुके हैं। उनकी फिल्म 'जैकपॉट' फिलहाल निर्माणाधीन है।
सचिन ने मॉडल एवं अभिनेत्री उर्वशी शर्मा से विवाह किया है। उर्वशी ने शादी के बाद अपना नाम रैना रख लिया है। सचिन ने कहा कि उनकी पत्नी भी फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रख रही हैं।
उन्होंने बताया, "रैना अपनी फिल्मों को लेकर काफी व्यस्त हैं। वह इस साल छह से नौ फिल्मों का निर्माण देख रही हैं। इसमें से कुछ दक्षिण की भी फिल्में हैं। रैना एक बेहतरीन निर्माता हैं। उन्हें अच्छे से पता है कि सीमित बजट में किस तरह फिल्म को पूरा करना है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications