डिलीवरी के 13 दिन बाद मुस्लिम एक्ट्रेस ने मनाई ईद, बेटी पर लुटाया प्यार पति संग किया रोमांस

Saboor aly Baby First Photos: दुनिया भर में ईद का जश्न है। ऐसे में फिल्मी सेलेब्स भी कहां किसी से पीछे हैं। तमाम स्टार्स की ईद सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ रही है। इसी बीच पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबूर अली की ईद की तस्वीरों ने हर किसी को दिल जीत लिया है।
सबूर अली की बेटी की पहली ईद
सबूर अली हाल ही में मां बनी हैं और उनकी नवजात बेटी की ये पहली ईद है। ऐसे में ईद पर सबूर अली ने फैमिली फोटो शेयर की है। कभी सबूर अली तो कभी उनके शौहर 13 दिनों की बेटी को गोद में लेकर प्यार लुटाते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही कुछ तस्वीरों में सबूर पति के रोमांस में डूबी दिखाई दे रही हैं।
सबूर अली का ईद लुक
सबूर अली का ईद लुक भी काफी वायरल हो रहा है। ईद पर सबूर ने पिक कलर की बेहद खूबसूरत साड़ी कैरी है। इसके साथ उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप के साथ नेचुरल ही रखा है। खुले बालों को वॉल्यूम देकर सबूर ने अपने इस लुक में जान ही फूंक दी है। इसके साथ ही उनके शौहर सफेद ट्रेडिशनल लुक में काफी हैंडसम दिखाई दे रहे हैं।
पोस्ट प्रेग्नेंसी फीगर के चर्चे
सबूर अली को साड़ी में देख हर कोई उनकी पोस्ट प्रेग्नेंसी और डिलिवरी के बाद के फीगर के चर्चे कर रहा है। सबूर की डिलिवरी को अभी 13 दिन ही हुए हैं और ऐसे में उनकी फिटनेस हर किसी को हैरान कर रही है। नेटिजंस उनसे सवाल कर रहे हैं कि आखिर उन्होंने कैसे इसे मेंटेन किया है।
सबूर अली की बेटी का नाम
कपल ने बेटी का चेहरा नहीं दिखाया, लेकिन उसका नाम सेरेना अली रिवील किया। सेरेना का जन्म 18 मार्च 2025 को हुआ। कपल ने हॉस्पिटल से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने अपने हाथ में बच्चे को पकड़ा हुआ है और एक्टर उनके माथे पर किस कर रहे हैं।
कौन हैं सबूर अली
बता दें कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबूर अली कोई और नहीं बल्कि दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की फिल्म 'मॉम' में उनकी बेटी का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस सजल अली की बहन हैं। इस तरह सबूर के मां बनते ही उनकी बहन सजल मासी बन गई हैं। सजल पाकिस्तान की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस हैं और वो बॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं।
शादी के 3 साल बाद दी गुड न्यूज़
पाकिस्तानी कपल सबूर अली और अली अंसारी के घर शादी के 3 साल बाद बेबी गर्ल ने जन्म लिया है। जी हां, एक्ट्रेस सबूर ने 18 मार्च यानी कल बेटी को जन्म दिया है और कपल ने अपनी बेटी का नाम भी रिवील कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











