सलमान खान की 'दबंग 3'.. फिल्म में हो गई एक और 'खान' की एंट्री.. FINAL
सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म दबंग 3 को लेकर फिर से सुर्खियां बनने लगी हैं। कुछ ही दिनों पहले खबरें तेज़ थी कि आखिर फिल्म के निर्देशन का जिम्मा कौन निभाने वाला है.. क्योंकि अरबाज़ खान ने सिरे से इंकार कर दिया। फिर फिल्म से प्रभुदेवा का नाम जुड़ा.. लेकिन ताज़ा रिपोर्ट्स की मानें तो दबंग 3 का निर्देशक सब्बीर खान करने वाले हैं।
OUCH.. इस टॉप एक्ट्रेस ने कहा- शाहरूख खान को एक्टिंग नहीं आती!
सब्बीर खान.. जिन्होंने टाईगर श्राफ के साथ 'बागी' और 'मुन्ना माइकल' जैसी फिल्में बनाई हैं। अब चुलबुल पांडे को डाइरेक्ट करने वाले हैं।

इस खबर को सब्बीर खान ने कंफर्म करते हुए कहा- 'हां, मैंने दबंग 3 से जुड़ी प्लान पर काम करना शुरु कर दिया है। लेकिन अभी मैं फाइनल कुछ नहीं कह सकता। मैं खुश हूं कि इस प्रोजेक्ट के लिए मेरे बारे में सोचा गया.. मैं उम्मीद करता हूं कि चुलबुल पांडे की कहानी को मैं दिलचस्प बना पाउंगा।'
बता दें, सलमान खान ने सब्बीर खान की शुरुआती दिनों में काफी मदद की थी। सलमान की वजह से ही सब्बीर को डेविड धवन की फिल्म में बतौर असिस्टेंट डाइरेक्टर रखा गया था। खुद निर्देशक ने इन बातों को शेयर किया और कहा, सलमान भाई ने मेरे सपनों को उड़ान दी है।
Recommended Video

बहरहाल, यहां जानें दबंग 3 से जुड़ी बातें-


Click it and Unblock the Notifications











