"बागी 2 में टाइगर श्रॉफ दमदार लुक में दिखेंगे..हम फिल्म के लिए एक्साइटेड हैंं"
टाइगर श्रॉफ की अगली फिल्म बागी 2 का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहा है। खासकर टाइगर श्रॉफ का लुक आने के बाद दर्शक और भी अधिक एक्साइटेड हो गए। टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी भी दर्शकों को काफी पसंद आई थी।खासकर उनके एक्शन को हर किसी ने सराहा था।
फिल्म के बारे में बात करते हुए शब्बीर ने कहा कि बागी रिलीज होने के बाद ही मुझे बागी 2 का ऑफर आया था। लेकिन उस समय हम और टाइगर मुन्ना माइकल के लिए काफी एक्साइटेड हो गए थे। हम पहले उसे पूरा करना चाहते थे और हमने वही किया।

उन्होंने दिशा पाटनी के बारे में कहा कि "मुझे लगता है कि टाइगर और दिशा की फ्रेश जोड़ी को दर्शक बागी 2 में पसंद आएगी क्योंकि लोग उन्हें बाहर रियल कपल समझते हैं।ये एक अच्छी फिल्म बनेगी।"
आगे सब्बीर खान ने कहा है कि "जहां तक बात टाइगर श्रॉफ के लुक की है तो लोग उन्हें अलग किरदार में देखना चाहते हैं। वो नए लुक में बहुत ही अच्छे लग रहे हैं।" वैसे सूत्रों की मानें तो इस फिल्म से बॉलीवुड में नए ट्रेंड्स सेट किये जाएंगे। इसे अब तक की सबसे मंहगी एक्शन फिल्म माना जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications