उधर परिणीति-राघव की सगाई पर थी सबकि नजर, इधर मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस ने BF संग ले लिए फेरे

Saba Saudagar Cchintan Shaah Wedding: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई थीं। इसी बीच एक बॉलीवुड हसीना ने बॉयफ्रेंड संग गुपचुप फेरे ले लिए हैं। ये हसीना 'क्रैकडाउन' और 'गंदी बात' जैसे शो के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस सबा सौदागर हैं। सबा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और लेखक-निर्देशक चिंतन शाह के साथ शादी रचाई है।
सबा सौदागर ने अपनी शादी की खास तस्वीरें इंस्टाग्राम के जरिए शेयर की हैं और फैंस के साथ गुड न्यूज़ शेयर की है। शादी की तस्वीरें मिनटों में वायरल हो गई हैं और फैंस कमेंट सेक्शन में इस जोड़ी की जमकर तारीफें कर रहे हैं।
बता दें कि एक्ट्रेस सबा सौदागर ने 10 मई 2023 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और लेखक-निर्देशक चिंतन शाह संग कोर्ट मैरिज के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था और इसके बाद दोनों ने अपने करीबी लोगों और दोस्तों के बीच गोवा में शादी रचाई है।
सबा सौदागर का ब्राइडल लुक प्रियंका चोपड़ा के लुक की याद दिला रहा है। बता दें कि सबा और चिंतन पिछले 6 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लोगों ने उनसे कहा था कि शादी सिर्फ एक औपचारिकता होती है। हालांकि, सबा का मानना है कि यह महज फॉरमैलिटी से बहुत अधिक होती है। इस पर उन्होंने कहा, "यह (शादी) इससे बहुत अधिक है। आपको इसका एहसास तभी होता है, जब ऐसा होता है। यह बहुत बड़ा कदम है। मैं अभी भी अपनी शादी पर यकीन नहीं कर पा रही हूं। हालांकि, मुझे थोड़ा बेतुका लग रहा है, लेकिन चिंतन बिल्कुल कूल हैं। उन्होंने मुझे एक विकल्प दिया है कि वह शॉर्ट्स और एक टी-शर्ट में मुझसे शादी करेंगे।"


Click it and Unblock the Notifications