इंटरव्यू में रो पड़ीं सबा कमर..बताया कैसे होता है पाकिस्तानियों के साथ सुलूक!

By Shweta

हिंदी मीडियम से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस सबा कमर एक इंटरव्यू में फूट फूटकर रो पड़ी। उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा कि एक पाकिस्तानी होने के नाते उन्हें इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अपमान सहन करना पड़ता है। वो दूसरे देशों के एयरपोर्ट पर पाकिस्तानियों के व्यवहार से काफी दुखी नजर आईं।

सबा कमर ने कहा कि 'हमारी सरजमीं पाकिस्तान, जिसके हम नारे लगाते हैं...पाकिस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान जिंदाबाद... लेकिन जब हम बाहर जाते हैं और जिस तरह हमारी चेकिंग होती है... मैं बता नहीं सकती। मुझे इतना अपमानजनक लगता है कि जब एक-एक चीज आपकी चेकिंग होती है।' सबा कमर का ये वीडियो धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सबा कमर अपनी एक कहानी शेयर की और कहा कि 'मुझे याद है कि एक बार मैं किसी फिल्म की शूटिंग के लिए जॉर्जिया गई थी और मेरा क्रू था इंडियन, सब निकल गए और बस मैं रूक गई। मेरे पासपोर्ट ने मुझे रोक लिया, मैं पाकिस्तान से हूं। मेरी पूरी जांच हुई, मेरा इंटरव्यू हुआ फिर मुझे जाने दिया गया। उस दिन मुझे एहसास हुआ कि ये इज्जत है हमारी, ये पोज़िशन है हमारी...कहां स्टैंड करते हैं हम?'

सबा कमर का ये इमोशनल वीडियो पाकिस्तान और भारत दोनों में वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि 2017 में सबा कमर हिंदी मीडियम में नजर आईं थी लेकिन इसके पहले पाकिस्तान में वो कई शो कर चुकी हैं और लोगों ने उन्हें काफी पसंद किया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X