"अब मैं सलमान खान के बारे में मज़ाक भी नहीं कर सकती क्या?"
एक पाकिस्तानी हीरोइन सबा कमर ने सलमान खान को हाल ही में छिछोरा कहा और लोगों ने उनकी क्लास लगा दी। अब उन्होंने अपने इस बयान पर सफाई दी है और बड़ी अच्छी दलील पेश की है।
हाल ही में पाकिस्तानी हीरोइन सबा कमर का एक वीडियो वायरल हो गया जहां वो बॉलीवुड के एक्टर्स को काफी भला बुरा कहती नज़र आईं थी। और इसके बाद सबने उनकी जमकर क्लास लगाई थी।
अब सबा कमर ने इस मामले पर अपनी राय रखते हुए कहा कि जो भी इस वीडियो में कहा गया वो मज़ाक में था। इंडिया में तो लोग कॉफी विद करण पर क्या क्या बोल जाते हैं, तब तो कोई बुरा नहीं मानता। मैं खुद भी सलमान की बहुत इज़्जत करती हूं। वो तो सुपरस्टार हैं।

गौरतलब है कि सबा कमर एक पाकिस्तानी चैट शो पर ये बातें करते नज़र आई थीं। उन्हें कुछ बॉलीवुड हीरो की तस्वीरें दिखाकर एक सवाल पूछा गया और उन्हें जवाब देने थे।
[#Bold: फोन सेक्स, एक्स को किस...बॉयफ्रेंड-बाथरूम...कुछ नहीं छोड़ा]
उनसे पूछा गया कि क्या ऋतिक से शादी करेंगी? उनका जवाब था कि दो बच्चों के बाप से कौन शादी करेगा। फिर इमरान हाशमी का फोटो दिखाया गया तो बोलीं कि सीरियल किलर के साथ कोई लेना देना नहीं रखेंगी।
इसके बाद रितेश देशमुख के साथ फिल्म करने पर कहा कि देखिए मैं पाकिस्तान की ए लिस्ट हीरोइन हूं तो काम भी मैं ए लिस्ट हीरो के साथ ही करूंगी। वहीं सलमान की फोटो देखते ही उन्होंने कहा ये तो कुछ भी कह देते हैं। थोड़े छिछोरे हैं, डांस भी ठीक से नहीं कर पाते।
["कैटरीना और दीपिका के साथ फंसने से अच्छा है मैं मर जाऊं"]
वैसे सबा की ये बात गलत नहीं थी कि कॉफी विद करण पर लोग कुछ भी बोलते हैं। आप खुद ही पढ़ लीजिए -


Click it and Unblock the Notifications











