ऋतिक रोशन के साथ नजर आईं 'मिस्ट्री गर्ल' थीं सबा आजाद, डेटिंग के सवाल पर आया रिएक्शन!
सुपरस्टार ऋतिक रोशन कुछ दिनों से लगातार चर्चा में हैं और ये चर्चा तब शुरु हुई थी जब वो एक मिस्ट्री गर्ल के साथ डिनर करते हुए एक रेस्तरां में स्पॉट हुए थे। इसके बाद से लगातार लोग सोशल मीडिया पर उनसे सवाल कर रहे हैं। कंगना रनौत विवाद के बाद ये पहली बार है जब ऋतिक रोशन का नाम किसी लड़की के साथ जुड़ा है और लगातार डेटिंग की अफवाहें सामने आ रहीं हैं।
लेकिन अब खबर आई है कि ऋतिक रोशन के साथ स्पॉट होने वाली मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं बल्कि सबा आजाद हैं। सबा आजाद बॉलीवुड अभिनेत्री हैं और कई फिल्मों में काम किया है।

स्पॉट होने पर सबा नकाबपोश थीं और ऋतिक का हाथ पकड़े हुए थीं, जिससे फैंस के मन में कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन इस वक्त सबा का रिएक्शन इस खबर को लेकर सामने आया है कि वो ऋतिक रोशन को डेट कर रहीं हैं या नहीं?

फोन पर बात की थी
दरअसल ईटाइम्स के मुताबिक उन्होने सबा से फोन पर बात की थी। उनसे ऋतिक रोशन को डेट करने को लेकर पूछा गया तो वो बात को टालतीं नजर आईं थीं। हालांकि उन्होने इस रिलेशनशिप को लेकर ना तो हामी भरी और ना ही उन्होने इंकार किया है।

सबा म्यूजिक इंडस्ट्री से भी जुडीं हैं
इसके बाद से लगातार लोग अपनी अपनी तरह से बातें बना रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स का मानना है कि सबा म्यूजिक इंडस्ट्री से भी जुडीं हैं तो हो सकता है दोनों किसी म्यूजिक वीडियो में साथ आने वाले हैं। ऋतिक रोशन की तरफ से हालांकि किसी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आया है।

किसी को डेट कर रहे हैं
गौरतलब है कि ऋतिक रोशन ने सुजैन खान से शादी की थी लेकिन कुछ सालों पहले दोनों अपनी इच्छा से अलग हो चुके हैं। ऐसा में खबरें आतीं रहती हैं कि ऋतिक रोशन किसी ना किसी को डेट कर रहे हैं।

ऋतिक और सुजैन
हालांकि अपने बच्चों के कारण ऋतिक और सुजैन अक्सर मिलते रहते हैं। बीच में ये भी खबरें आईं थीं कि दोनों फिर से साथ रहना शुरु कर सकते हैं। हालांकि ये सिर्फ अफवाहों ही साबित हुईं।

वर्कफ्रंट
सबा आजाद के साथ उनका रिश्ता कैसा है इसको लेकर कुछ पक्का नहीं कहा जा सकता है। वर्कफ्रंट पर ऋतिक रोशन इस वक्त फाइटर को लेकर चर्चा में चल रहें हैं और इस फिल्म में वो दीपिका पादुकोण के साथ नजर आने वाले हैँ।

जल्दी ही धमाका होगा
इसके अलावा खबर है कि वो सलमान खान की टाइगर 3 में कैमियो भी करते नजर आने वाले हैं। ऋतिक रोशन लंबे समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बने हैं लेकिन जल्दी ही धमाका होगा।


Click it and Unblock the Notifications