..................... Saba Azad spoke openly her relationship with Hrithik Roshan, people remembered her dignity - Hindi Filmibeat

ऋतिक रोशन के साथ रिश्ते पर खुलकर बोलीं Saba Azad, लोगों को याद दिखाई उनकी मर्यादा

Saba Azad

Saba Azad: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर तो चर्चा में हैं ही। इसके साथ ही एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। इन दिनों ऋतिक रोशन एक्ट्रेस और सिंगर सबा आजाद को डेट कर रहे हैं, दोनों को कई बार साथ देखा जा चुका है। दोनों साथ में काफी खुश हैं परंतु सोशल मीडिया पर कभी कभी दोनों को लेकर ट्रोल्स कुछ ना कुछ कहते रहते हैं। इसी बीच सबा आजाद ने अपने रिश्ते पर खुलकर बात करते हुए लोगों को उनकी मर्यादा याद दिलाई है।

ऋतिक रोशन और सबा आजाद का रिश्ता-

ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ ही लव लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक ऋतिक रोशन और सबा आजाद को हाल ही में अर्जेंटीना में एक साथ छुट्टियां बिताते हुए देखा गया था। दोनों अपने इस वैकेशन से पिछले दिनों ही लौटे हैं, जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं।

सबा आजाद ने दिया रिश्ता को लेकर बयान-

अपनी निजी जिंदगी में होती तांक-झांक पर सबा आजाद ने खुलकर बात की और बोला,- 'क्या यह किसी को नहीं मिलेगा? यह हर किसी को मिलता है। लेकिन मुझे लगता है कि यह कोर्स का एक हिस्सा है। लोग दूसरे लोगों के जीवन में बेहद रुचि रखते हैं, हम इसके बारे में क्या कर सकते हैं? आप बस अपना सिर नीचे रखें और काम करते रहें।'

सबा आजाद आगे कहा,- 'आप बस इसे अपने ऊपर हावी न होने दें, आप मुस्कुराएं और आगे बढ़ें। यह काम का हिस्सा है। मेरे जीवन का एकमात्र हिस्सा जिसके बारे में सार्वजनिक होने में मुझे खुशी है, वह मेरा काम है। इसके अलावा मेरी जिंदगी की किसी भी चीज से किसी का भी कोई मतलब नहीं है।'

सबा आजाद ने इस बातचीत में साफ और सीधे शब्दों में अपना दृष्टिकोण समझा दिया है कि लोगों को उनके काम पर ध्यान देना चाहिए न कि उनकी निजी जिंदगी पर। गौरतलब है कि दोनों अपने रिश्ते में काफी खुश हैं और उनको ट्रोल्स की बातों का कोई फर्क नहीं पड़ता है।

Read more about: hrithik roshan saba azad
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X