प्यार के चक्कर में काम मिलना हुआ बंद, अब छलका सबा आजाद का दर्द, ऋतिक रोशन की वजह से...

किसी सुपरस्टार का डेट करने के फायदे हैं या नुकसान? ऐसी कौन सी लड़की होगी जो किसी बड़े सितारे को डेट नहीं करना चाहेगी। लेकिन ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद को इसकी कीमत चुकानी पड़ी है।
जी हां, सबा ने बताया है कि कैसे ऋतिक रोशन को डेट करने के दौरान सालों तक उनको किसी ने कोई काम नहीं दिया। लोग सोच रहे थे कि अब वो ये काम क्यों करेगी। गौरतलब है कि सबा आजाद एक वॉइस ओवर आर्टिस्ट हैं और ये काम वो फिर से शुरु कर चुकी हैं।
वॉइस ओवर आर्टिस्ट के अलावा कई टीवी शो में सबा ने काम किया है। हालांकि ऋतिक के लाइफ में आने के बाद काम मिलना बंद हो गया। अब इसको लेकर सबा आजाद ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी बात लिखी है। लंबे-चौड़े कैप्शन और वीडियो के साथ खुलासा किया है।
क्यो बोलीं सबा
सबा आजाद का कहना था, 'ये बात मैने किसी से नहीं कही कि मैं ये काम नहीं करूंगी, ना ही मैने अपनी फीस में कोई बदलाव किया। जब मेरी तरफ से सब वैसा ही था क्या बदलाव आया? मैं समझ ही नहीं पा रही थी कि क्या हुआ है। मुंबई लौटने पर जब मैं एक ऐसे निर्देशक से मिली जिसके साथ मैं नियमित रूप से काम कर रही थी।
मैं खुद को उससे ये सवाल करने से रोक नहीं सकी और सीधे उससे पूछा- " तुम लोग अब मुझे वीओ के लिए नहीं बुलाते? क्या हुआ?" उसने जवाब दिया, ''हमे नहीं लगता था कि आप अब वॉइस ओवर करेंगी। यह देखते हुए कि आप जिंदगी में कहां हैं। यानी मैं किसे डेट कर रही हूं।'' सबा आजाद के ये पोस्ट अब खबरों का हिस्सा हैँ। हालांकि इनमें ऋतिक रोशन की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications












