..................... Saba Azad attended boyfriend Hrithik Roshan niece Suranika party beautiful pictures viral - Hindi Filmibeat

सबा आजाद ब्वॉयफ्रेंड ऋतिक रोशन की भांजी सुरानिका की पार्टी में हुई शामिल, सामने आई खूबसूरत तस्वीरें

Hrithik Roshan Girlfriend Saba Azad

Hrithik Roshan Girlfriend Saba Azad: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन की तस्वीरें और वीडियो सामने आते रहते हैं। इसी बीच ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद (Saba Azad) भी खुब लाइम लाइट में हैं, अक्सर सबा आजाद ऋतिक रोशन और उनके परिवार के साथ टाइम स्पेंड करती देखी जाती हैं। हाल ही में सबा आजाद अपने बॉयफ्रेंड ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan)की भांजी सुरानिका की बर्थडे पार्टी में पहुंची। सोशल मीडिया पर इस पार्टी की तस्वीरें सामने आई हैं।

दरअसल बात ऐसी है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सबा आजाद अपने बॉयफ्रेंड ऋतिक रोशन के साथ साथ उनके परिवार के भी काफी करीब है और अपने काम के साथ साथ फैमली को भी टाइम दे रही हैं।

हाल ही में सबा आजाद राकेश रोशन के जन्मदिन में शामिल हुई थी तो वहीं अब ऋतिक की भांजी सुरानिका के बर्थडे पार्टी में शामिल हुई। इसकी एक झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा की है।

सबा आजाद ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर सुरानिका के जन्मदिन पर एक प्यारा सा नोट पोस्ट लिखा है, -बीती रात हमारे सुरू बीन के जन्मदिन सेलिब्रेशन रहा। जन्मदिन मुबारक हो, सबसे प्यारी, सबसे बहादुर @सुरनिका हमेशा खुश रहो।

सोशल मीडिया पर तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस इनको काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही सबा आजाद की काफी तारीफ भी कर रहे हैं क्योंकि वह अपने काम के साथ साथ ऋतिक रोशन के लिए भी वक्त निकाल लेती हैं और उनके परिवार के लिए भी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सबा आजाद ने अब कई फिल्मों में काम किया है। इस लिस्ट में 'मुझसे फ्रेंडशिप करोगे' और 'दिल कबड्डी' जैसी मूवीज हैं। इसके अलावा उन्होंने 'स्ट्रेन्जर्स इन द नाइट', 'प्योर वेज' और 'कनेक्टेड' नाम की शॉर्ट फिल्म में भी काम किया है। सबा आजाद को हाल ही में अभय पन्नू की 'रॉकेट ब्वॉयज 2' नाम की वेब सीरीज में भी देखा गया था। अब जल्द ही नई प्रोजेक्ट्स में सबा आजाद नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X