सब टीवी के को-फाउंडर गौतम अधिकारी नहीं रहे..67 साल में हुई मृत्यु
लीडिंग प्रोड्यूसर और सब टीवी चैनल के को-फाउंडर गौतम अधिकारी की हार्टअटैक से मृत्यु हो गई।गौतम अधिकारी 67 वर्ष के उनका अंतिम संस्कार मुंबई के उपनगरीय इलाले विले पारले में होगा।
गौतम अधिकारी और उनके भाई मार्कंड अधिकारी ने वर्ष 1985 में 'श्री अधिकारी ब्रदर्स' (एसएबी) ग्रुप शुरू किया था। वर्ष 1995 में बीएसई में सूचीबद्ध होने के बाद यह भारत की पहली सार्वजनिक-सूचीबद्ध टेलीविजन प्रोडक्शन कंपनी बन गयी थी।

कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट की मानें तो 1999 में सबसे ज्यादा एपिसोड्स का निर्देशन करने के लिए गौतम अधिकारी का नाम लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया।गौतम अधिकारी अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़कर गए हैं।
गौतम अधिकारी और मार्कंड अधिकारी की कंपनी ने पहले मराठी सीरियल बनाना शुरू किया।इसके बाद उन्होंने फिल्म वितरण और निर्माण का काम शुरू किया।


Click it and Unblock the Notifications











