..................... Saayoni Ghosh actress turn politician having beauty like Kangana and anger like jaya Bachchan meet bengali MP Saayoni Ghosh - Hindi Filmibeat

कंगना रनौत सा स्टाइल जया बच्चन सा गुस्सा, खूब खरी सांसद है ये हसीना देखते ही लोग छोड़ देते हैं सीट

Saayoni Ghosh

Saayoni Ghosh फिल्मों में अपना जलवा दिखाने वाली यह हसीना अब लोकसभा में भी अपनी ताकत का लोहा मनवा रही है। दमदार भाषणों से सुर्खियों में रहने वाली ये सांसद एक मशहूर अभिनेत्री भी हैं, जिन्होंने अपने अंदाज से पर्दे पर दर्शकों का दिल जीता है।

फिल्मों की चमक-दमक भरी दुनिया में काम करने के बाद कई सितारे राजनीति की राह पकड़ते हैं। कुछ कुछ साल में ही राजनीति से मोहभंग हो जाता है, तो कुछ यहां भी स्टार बनकर उभरते हैं। आज जिस एक्ट्रेस की बात हो रही है, उन्होंने एक्टिंग के साथ-साथ राजनीति में भी अपना दम दिखाया है। फिल्मों में ग्लैमरस किरदार निभाकर पहचान बनाने वाली इस एक्ट्रेस ने साल 2024 में लोकसभा का सफर तय किया और अब अपनी मौजूदगी से संसद में गूंज पैदा कर रही हैं। उनके कई दमदार भाषण जनता के बीच काफी चर्चित हैं और हाल ही में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर हुई चर्चा के बाद वह फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। ये कोई और नहीं, बल्कि जादवपुर की सांसद सायोनी घोष हैं, जिनका डंका लगातार संसद में बज रहा है।

छोटे रोल से की करियर की शुरुआत

सायोनी घोष ने भोजपुरी और बंगाली फिल्मों में कई सालों तक अहम भूमिकाएं निभाईं, जिनमें उनकी बहुमुखी प्रतिभा साफ झलकती है। उन्होंने विविध तरह के किरदारों को अपनाया। अभिनय के साथ-साथ उन्होंने म्यूजिक की दुनिया में भी कदम रखा और अपने गीतों से लोगों का दिल जीता। एक्ट्रेस टीवी पर भी सक्रिय रहीं। साल 2024 से वे जादवपुर से सांसद हैं और राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कोलकाता, पश्चिम बंगाल में जन्मी और पली-बढ़ीं सायोनी ने अपने अभिनय सफर की शुरुआत टेलीफिल्म 'इच्छे दाना' से की, जिसके बाद उन्होंने बंगाली फिल्मों की ओर रुख किया। उनका बड़े पर्दे पर डेब्यू साल 2010 में कॉमेडी फिल्म 'नोटोबोर नॉटआउट' से हुआ, जिसमें उनका किरदार छोटा जरूर था, लेकिन प्रभावशाली रहा।

इन फिल्मों से बनी पहचान

साल 2015 में रिलीज हुई 'एकला चलो' में सायोनी घोष ने मुख्य भूमिका निभाई और रिया का किरदार निभाते हुए एक सिंगल मदर की कहानी को जीवंत किया। यह फिल्म रोमांटिक कॉमेडी जॉनर की थी। इसके बाद उन्होंने रोमांटिक कॉमेडी 'बिटनून' में रूशा की भूमिका निभाई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। वह थ्रिलर फिल्म 'द्विखंडितो' में भी नजर आईं, जिसमें उन्होंने एक मानसिक रोग विशेषज्ञ का किरदार निभाया। इसके अलावा उन्होंने 'शोट्रू', 'कनामाची', 'अंतराल', 'आगुन', 'मायेर बिये' और 'राजकहिनी' जैसी कई फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदारों से अपनी बहुमुखी प्रतिभा साबित की।

पहला चुनाव विधानसभा से

सायोनी घोष ने 24 फरवरी 2021 को ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का दामन थामा और उसी साल आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरीं। हालांकि, उन्हें बीजेपी की अग्निमित्रा पॉल से करीब 4,400 वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। हार के बावजूद जून 2021 में उन्हें टीएमसी युवा कांग्रेस (यूथ विंग) का राज्य अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इससे पहले यह पद अभिषेक बनर्जी के पास था, लेकिन उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद पद खाली हुआ, जिसे सायोनी ने संभाला। इसके बाद मार्च 2024 में टीएमसी ने उन्हें जादवपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया वही सीट, जिस पर ममता बनर्जी ने 1984 में जीत दर्ज की थी।

मिमी चक्रवर्ती की जगह मिली टिकट

इस सीट से 2019 में अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती सांसद थीं, लेकिन 2024 के चुनाव से पहले उन्होंने इस्तीफा दे दिया। ममता बनर्जी ने सायोनी घोष को इस सीट से उम्मीदवार इसलिए बनाया क्योंकि उन्हें एक मजबूत सांसद की जरूरत थी। मंच से ममता ने कहा था कि पिछली बार हुई गलती को वे सुधारेंगी और जो सेवा लोगों तक नहीं पहुंची, वह अब जरूर पहुंचेगी। प्रचार के दौरान सायोनी ने डोर-टू-डोर कैंपेन चलाया और सार्वजनिक सभाओं की बजाय पांच लाख से अधिक मतदाताओं से व्यक्तिगत रूप से जुड़ने का लक्ष्य रखा। उन्होंने खुद को जादवपुर की स्थानीय बेटी के रूप में पेश किया, यह बताते हुए कि वह यहीं पली-बढ़ी और पढ़ाई की है, जिससे लोगों का भरोसा उन पर और मजबूत हुआ।

2024 लोकसभा चुनाव में जीत

1 जून 2024 को हुए चुनाव के नतीजे 4 जून 2024 को घोषित हुए, जिसमें सायोनी घोष ने 7,17,899 वोट हासिल कर बीजेपी के डॉ. अनिरबान गांगुली को 2,58,201 वोटों के बड़े अंतर से मात दी। सीपीआई(एम) के श्रीजान भट्टाचार्य तीसरे स्थान पर रहे। इस जीत के साथ उन्होंने जादवपुर लोकसभा सीट पर टीएमसी की 2009 से चली आ रही जीत की परंपरा को बरकरार रखा, जहां पार्टी हर चुनाव में नए चेहरे को मौका देती रही है।

Read more about: kangana ranaut jaya bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X