मशहूर सिंगर केएस चित्रा पद्म भूषण से सम्मानित; गानों की लिस्ट में शामिल तुम बिन, कहना ही क्या
भारत सरकार ने 2021 के लिए पद्म पुरस्कार से सम्मानित होने वाले लोगों की सूची जारी की है और तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और हिंदी फिल्मों की मशहूर सिंगर के एस चित्रा को संगीत के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए भारत सरकार ने पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया है।
के एस चित्रा के हिंदी फिल्मी गानों की शुरूआत 1985 में हुई थी लेकिन उनका पहला हिंदी गाना कभी रिलीज़ ही नहीं हुआ। लेकिन उन्होंने चार्टबस्टर शुरूआत की 1991 में सलमान खान - रेवती स्टारर फिल्म लव का गाना साथिया तूने क्या किया गाकर।

साथिया तूने क्या किया में रेवती की आवाज़ बनीं केएस चित्रा वहीं सलमान खान की आवाज़ बने एस पी बालासुब्रमण्यम। इसके बाद चित्रा ने हिंदी सिनेमा में भी कई बेहतरीन गानों को अपनी आवाज़ दी।
केवल फिल्मी म्यूज़िक ही नहीं, उस्ताद सुलतान खान के साथ उनका एलबम पिया बसंती बेहद सफल रहा और इसका टाईटल सॉन्ग संगीतप्रेमियों की दिलों की धड़कन है।
यहां देखिए चित्रा के गाए बेस्ट हिंदी गानों की सूची और बना लीजिए अपनी प्लेलिस्ट

साथिया तूने क्या किया
सलमान खान - रेवती स्टारर फिल्म लव का ये बेहद प्यारा रोमांटिक गाना, चित्रा और एस पी बाला की आवाज़ में है और आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल है। एस पी बाला को 2021 के पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।

कसम की कसम
करीना कपूर पर फिल्माया गया, मैं प्रेम की दीवानी हूं का ये गाना काफी मशहूर है। इस फिल्म में चित्रा ही करीना कपूर की आवाज़ थीं और उन्होंने फिल्म के सारे गानों को आवाज़ दी थी।

तुम बिन
तुम बिन जिया जाए कैसे, कैसे जिया जाए तुम बिन। तुम बिन का मशहूर Sad Song, संदली पर फिल्माया गया था। ये गाना आज भी संगीत प्रेमियों को बेहद भाता है।

ये हसीन वादियां
रोजा का ये गाना संगीतप्रेमियों को इतना पसंद है कि इसके ढेरों Cover Versions हैं। गाने में चित्रा का साथ दिया था हरिहरण ने।

रूप सुहाना लगता है
डब की हुई फिल्म जेंटलमैन का गाना रूप सुहाना लगता है, काफी मशहूर हुआ था। इस गाने को आवाज़ दी थी चित्रा ने।

कहना ही क्या
बॉम्बे के इस गाने का तो वाकई कहना ही क्या। चित्रा की कुम्हलाती सी आवाज़ को फिल्माया गया था मनीषा कोईराला पर।

यारों सुन लो ज़रा
रंगीला का गाना यारों सुन लो ज़रा, चित्रा की आवाज़ में था और इसे फिल्माया गया था उर्मिला मातोंडकर पर। म्यूज़िक था ए आर रहमान का।

चुप तुम रहो
चुप तुम रहो, चुप हम रहें, खामोशी को खामोशी से, ज़िंदगी को ज़िंदगी से बात करने दो। इस रात की सुबह नहीं नाम की इस फिल्म का ये गाना काफी Underrated है लेकिन चित्रा के बेस्ट हिंदी गानों में से एक है।

जहां पिया वहां मैं
जहां पिया वहां मैं पर महिमा चौधरी की प्यारी सी भोली भाली मुस्कान कोई नहीं भूला होगा। परदेस के इस गाने पर रहमान का म्यू़ज़िक था।

एक बगिया में
अगर आपको लगता है कि भोले, भाले प्यारे से गाने के लिए परफेक्ट आवाज़ चित्रा थीं तो आपको सपने का गाना ऊ ला ला याद दिला देते हैं।

रात का नशा
और अभी भी चित्रा को केवल रोमांटिक गानों की क्वीन मान रहे हैं तो उनकी आवाज़ में ये बेहद Sensual गीत रात का नशा अभी सुन लीजिए।

कोई मिल गया
लेकिन क्यूट गानों में चित्रा का कोई जवाब नहीं था। कोई मिल गया के टाईटल ट्रैक पर प्रीती ज़िंटा की और भी प्यारी मुस्कान। चित्रा का साथ दिया था उदित नारायण ने।

रात हमारी
परिणीता का ये गाना आज भी Goosebumps देने के लिए काफी है। म्यूज़िक था शांतनु मोईत्रा का, बोल थे जावेद अख्तर के और साथी थे स्वानंद किरकिरे।

जागे हैं
जागे हैं बड़ी देर तक, कुछ देर तो अब सोने दो। गुरू का ये गाना भी आपको चित्रा की आवाज़ में बैचैन कर देता है।

रंग दे बसंती
चूंकि कल 26 जनवरी है तो आपकी प्लेलिस्ट का परफेक्ट समापन तो इसी गाने से होना चाहिए। चित्रा की आवाज़ में धीमी आंच पर थोड़ा इश्क चढ़ा लीजिए और आप भी इंजॉय करिए ये प्लेलिस्ट।


Click it and Unblock the Notifications












