Saathiya Song Out: 'युध्रा' का पहला गाना हुआ रिलीज, सिद्धांत चतुर्वेदी और मालविका की केमिस्ट्री ने लगाई आग

Saathiya Song Out: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) इन दिनों अपनी फिल्म युध्रा को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें कि जब से फिल्म के पोस्टर रिलीज हुए हैं तब से ही उनके फैन्स को फिल्म के रिलीज का इंतजार है। गली बॉय, गहराइयां जैसी फिल्में कर उन्होंने फैन्स का दिल जीत लिया है, लेकिन इसके बाद वह किसी प्रोजेक्ट में नजर नहीं आए। वहीं अब लंबे समय बाद उन्हें युध्रा में देखा जा रहा है। बता दें कि फिल्म का पहला गाना आज रिलीज हो चुका है जो बेहद ही रोमांटिक है।
मेकर्स ने युध्रा का 'साथिया' गाना रिलीज़ कर दिया है और यह एक खूबसूरत लव सॉन्ग है जो सभी के दिलों को छू लेने वाला है और यह गाना आपकी खूबसूरत धुन से आपकी रूह तक को सुकून पहुंचा देगा। सिद्धांत चतुर्वेदी और मालविका मोहनन के बीच का कनेक्शन गाने का सबसे खास हिस्सा है। हालांकि यह फिल्म एक स्टाइलिश एक्शन थ्रिलर है, लेकिन यह रोमांटिक ट्रैक फिल्म को बेहद ही एक्साइटिंग बना रहा है जो यह साफ करता है कि यह फिल्म पूरी तरह से एंटरटेनर होने वाली है।
बता दें कि 'साथिया' गाना मेलोडी और इमोशन से भरा हुआ गाना है, जिसे शंकर एहसान लॉय ने कंपोज किया है और प्रतिभा सिंह बघेल और विशाल मिश्रा ने इसे गाया है। गाने के बोल मशहूर गायक जावेद अख्तर ने लिखे हैं। इसमें प्रकृति गिरी, दर्शना मेनन, मधुरा परांजपे और प्रगति जोशी द्वारा गाया गया एक खूबसूरत कोरस भी है। इस ट्रैक को गुलराज सिंह ने प्रोड्यूस किया है। बता दें कि रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर द्वारा प्रोड्यूस और रवि उदयवार द्वारा डायरेक्टेड फिल्म 'युध्रा' 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications











