अभिशाप थे 'सास-बहू' सीरियल: किट्टू गिडवानी

By Neha Nautiyal

Kittu Gidwani
आखिरी बार मधुर भंडारकर की फिल्म 'फैशन' में नजर आईं अभिनेत्री किट्टू गिडवानी 'हैलो जिंदगी' से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। वह टेलीविजन का एक जाना-पहचाना चेहरा हैं और महसूस करती हैं कि सास-बहू धारावाहिक एक अभिशाप थे।

हैलो जिंदगी :

गिडवानी ने बताया, "'हैलो जिंदगी' एक छोटी और प्यारी फिल्म है। यह फिल्म एक युवा महिला और एक बुजुर्ग महिला की कहानी है। युवा महिला नशे की आदी है तो बुजुर्ग महिला एक चिकित्सक है और उसकी विवाहित जिंदगी अच्छी नहीं चल रही है। फिल्म उन दोनों के जीवन को ऐसी जगह ले जाती है जहां उन्हें अपने जीवन का एक नया अर्थ मिलता है।"

उन्होंने कहा, "इस फिल्म में ओलिव रिडले टर्टिल्स के संरक्षण के बेहद संवेदनशील और पर्यावरण से जुड़े वैश्विक मुद्दे को भी बेहद सूक्ष्मता के साथ उठाया गया है।" फिल्म में गिडवानी के अलावा कंवलजीत सिंह और नीना गुप्ता ने भी अभिनय किया है। रीमा लागू की बेटी म्रुन्मयी भी इस फिल्म से अपनी शुरूआत कर रही हैं। यह दक्षिण के निर्देशक राजा उन्निथन के निर्देशन में बनी पहली बॉलीवुड फिल्म होगी।

गिडवानी ने 'तृष्णा' से टेलीविजन पर अभिनय की शुरूआत की :

गिडवानी ने 1984 में आए धारावाहिक 'तृष्णा' से टेलीविजन पर अभिनय की शुरूआत की थी। बाद में उन्होंने 'स्वाभिमान', 'एयर होस्टेस' और 'जुनून' जैसे धारावाहिकों में अभिनय किया। अंतिम बार वह 'कुलवधु' धारावाहिक में नजर आई थीं। टेलीविजन और उनके बीच आई दूरी पर वह कहती हैं कि ज्यादातर टेलीविजन कार्यक्रम लेखन और अभिनय की दृष्टि से गुणवत्तापूर्ण नहीं हैं। उन्होंने कहा, "यह कम गुणवत्तापूर्ण कार्यक्रमों के साथ पैसा बनाने वाले एक उद्योग में तब्दील हो गया है। शुक्र है कि 'सास-बहू' धारावाहिक समाप्त हो गए हैं। वे एक अभिशाप थे।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X