सास-बहू के डांस वीडियो ने टेकओवर किया सोशल मीडिया, IITian बाबा से लेकर मानोलिसा सब फीके

Saas Bahu Dance Video: सोशल मीडिया गलियारा इन दिनों अप्डेट्स के ज्यादा वायरल फीड से भरा दिखाई देता है। इन दिनों जहां महाकुंभ की तस्वीरों और वीडियो ने सोशल मीडिया को गुलजार किया हुआ है तो वहीं हम आपके के लिए एक ऐसा वीडियो लेकर आए हैं जिसके सामने हर कुछ फीका सा दिखाई दे रहा है।
वायरल वीडियो की बात करें तो ये एक डांस वीडियो है। वीडियो में सास बहू की जोड़ी दिखाई दे रही है जो कि बेहद खूबसूरत डांस कर रही हैं। दोनों के बीच बेहतरीन कॉर्डिनेशन दिखाई दे रहा है। लोगों मानने को ही तैयार नहीं कि ये सास बहू की जोड़ी है बल्कि नेटिजंस का कहना है कि ये दोनों सहेलियां लग रही हैं।
सोशल मीडिया पर ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। नेटिजंस इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और एक से बढ़कर एक रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "दीदी कौन सा व्रत रखा जो इतनी अच्छी सासू मिली।" वहीं एक और शख्स ने लिखा, "सासू मां के क्या शानदार मूव्स हैं।" इसके साथ ही एक यूजर ने तो उन्हें संतूर सास तक कह दिया।
बता दें कि ये पहली बार नहीं है कि जब कोई डांस वीडियो इस कदर वायरल हो रहा है। बल्कि सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन ऐसे वीडियो देखने को मिलते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications