भूमि 2020: सलीम- सुलेमान के बहु प्रतीक्षित एल्बम से पहला गाना 'सांवल' हुआ रिलीज
म्यूजिक कंपोजर की चर्चित जोड़ी सलीम- सुलेमान ने फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर गाने दिये हैं। अब यह जोड़ी एक नए एल्बम के साथ भारतीय संगीत को एक ऐसे फॉर्मेट पर ला रहे हैं, जो पहले कभी नहीं लाया गया है। इनका बहु प्रतीक्षित एल्बम 'भूमि 2020' रिलीज के लिए तैयार है। इस एल्बम में 7 गाने हैं, जिसे अभी तक रिलीज नहीं किया गया है।
इन गानों को आवाज दिया है अरिजित सिंह, श्रेया घोषाल, पद्मश्री पंडित विश्व मोहन भट्ट, आदि ने। एल्बम से पहला गाना 'सांवल' रिलीज कर दिया गया है, जिसे गाया है सुखविंदर सिंह और निकिता गांधी ने। यह एक रियल पंजाबी लोक संगीत कंपोजिशन है।

'सांवल' को जो बात अलग बनाती है, जो वह है इसका एनर्जी से भरपूर कंपोजिशन। कोई शक नहीं कि यह गाना संगीत प्रेमियों को बेहद पसंद आने वाला है।
इसी के साथ इस एल्बम को लेकर उत्साह बढ़ाने के लिए, मेकर्स जोश ऐप पर एक दिलचस्प चैलेंज लेकर आए हैं। चैलेंज का नाम दिया गया है- #MeetSalimSulaiman, जो कि 7 हफ्तों तक चलेगा। यह सलीम- सुलेमान के गाने और भूमि एल्बम ट्रैक के इर्द गिर्द घूमेगा।
हर हफ्ता इस एल्बम का एक गाना रिलीज किया जाएगा। इसी के साथ जोश कॉम्यूनिटी से एक क्रिएक्टर को सेलेक्ट किया जाएगा, जिसे सलीम- सुलेमान और सिंगर्स के साथ वर्चयुअल मीट का मौका मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications











