तापसी पन्नू - भूमि पेडनेकर का सांड की आंख पोस्टर शानदार, दीवाली पर करेंगी धमाका
तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर स्टारर सांड की आंख का पहला पोस्टर रिलीज़ कर दिया गया है। फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं अनुराग कश्यप और डायरेक्ट कर रहे हैं तुषार हीरानंदानी। फिल्म के पोस्टर पर तापसी और भूमि, शूटर दादी चंद्रो और प्रकाशी की भूमिका में दिखाई दे रही हैं।
चंद्रो और प्रकाशी देश की सबसे बूढ़ी महिला शार्प शूटर हैं और दोनों की कहानी बहुत ही दिलचस्प है और फैन्स को ये लुक देखने के बाद पूरा यकीन हो चुका है कि तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर एक बेहद शानदार कहानी बेहतरीन अंदाज़ में कहने के लिए आ रही हैं। फिल्म दीवाली 2019 में रिलीज़ हो रही है।
गौरतलब है कि फिल्म को लेकर शुरू से काफी विवाद रहा। कभी इसे डिब्बाबंद बताया गया तो कभी इसके नाम पर विवाद हुआ। पहले फिल्म का नाम वूमनिया रखा गया था जो अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वसेपुर का काफी मशहूर गाना है। लेकिन लोगों को इस नाम से दिक्कत थी।
इसके बाद फिल्म का नाम सांड की आंख रखा गया। फिल्म का टैगलाइन भी दिलचस्प है - तन बूढ़ा होता है, मन बूढ़ा नहीं होता। फिल्म के टाईटल का एलान करते हुए तापसी ने ठेठ हरियाणवी में लिखा था - मन्ने ना दीखे है चिड़िया की आंख, मन्ने बस दिखे है सांड की आंख।


Click it and Unblock the Notifications